चाणक्य नीति: हंसती-खेलती गृहस्थी को बर्बाद कर सकती हैं पति-पत्नी की ये 5 आदतें
आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में बताते हैं कि पति-पत्नी की कुछ आदतें हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर सकती हैं। ये ...और पढ़ें

चाणक्य नीति: इन 5 आदतों से बचें, बर्बाद हो सकती है गृहस्थी (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
आपसी बातें छिपाना और झूठ बोलना रिश्ते को कमजोर करता है।
एक-दूसरे को नीचा दिखाना घर का माहौल खराब करता है।
बेवजह गुस्सा और अत्यधिक स्वार्थ गृहस्थी को बर्बाद करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार आपके घर में अचानक से झगड़े बढ़ने लगते हैं और उसका सही कारण जानना मुश्किल होता है। आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में बताते हैं कि घर के सदस्यों की कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो घर में समस्याएं लाती हैं और परिवार को भी बर्बाद कर देती हैं।
अगर पति-पत्नी में ऐसी कोई भी आदत होती है तो उनका रिश्ता तो खराब होता ही है और इसका सीधा प्रभाव घर के अन्य सदस्यों पर भी पड़ता है।
ये आदतें धीरे-धीरे घर की नींव को कमजोर करने लगती हैं और इस तरह का घर बहुत जल्द ही ढहने लगता है। आइए आपको बताते हैं पति-पत्नी को कौन सी आदतों को तुरंत ही छोड़ देना चाहिए।
आपस में बातें छिपाना
अगर पति-पत्नी कोई भी बात एक-दूसरे से छिपाते हैं, तो बहुत जल्द दोनों का रिश्ता कमजोर होने लगता है। दोनों में से कोई एक भी अगर ऐसा करता है तो धीरे-धीरे आपस में विश्वास हटने लगता है और आपसी दूरियां बढ़ने लगती हैं।
एक खुशहाल गृहस्थी के लिए जरूरी है कि घर के सभी लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहे और मुख्य रूप से पति-पत्नी एक दूसरे पर आंख मूंदकर भरोसा कर पाएं। आचार्य चाणक्य अपनी नीति में बताते हैं कि इस आदत को बदल लेना ही सुखी दांपत्य जीवन का आधार है।
एक-दूसरे में झूठ बोलना
झूठ बोलने से कोई भी रिश्ता कमजोर हो जाता है और जब पति-पत्नी एक-दूसरे से झूठ बोलते हैं, तो उस घर में कलह होने लगती है। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता तो कमजोर होता ही है और बच्चों के भविष्य पर भी बुरा असर होता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में झूठ बोलने को सबसे बड़ा पाप बताया है।
एक-दूसरे को नीचा दिखाना
कई बार घर में पति-पत्नी जाने अनजाने में ही ऐसी बातें कर देते हैं जिससे दोनों के सम्मान को ठेस पहुंचती है। ऐसा करने से उनका रिश्ता तो खराब होता ही है और आपसी मनमुटाव के कारण घर का माहौल भी खराब होता है।
पति-पत्नी के इस व्यवहार का असर बच्चों पर भी पड़ता है जिससे गृहस्थी खराब होने लगती है। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि पति-पत्नी को हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।
बिना वजह गुस्सा करना
बात-बात पर गुस्सा करने की आदत घर में समस्याओं का कारण बन सकती है। पति और पत्नी यदि एक-दूसरे पर बिना वजह गुस्सा करते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी गृहस्थी पर भी पड़ता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए जिससे घर का माहौल खराब न हो और आपसी प्रेम बना रहे।
बहुत ज्यादा स्वार्थी होना
आचार्य चाणक्य बताते हैं कि खुशहाल जीवन के लिए घर के लोगों को ऐसा होना चाहिए जो सिर्फ अपने बारे में नहीं बल्कि दूसरों के बारे में भी सोचें। स्वार्थी व्यक्ति की गृहस्थी हमेशा बिना वजह बर्बाद होने लगती है। पति-पत्नी का स्वार्थी स्वभाव आपसी कलह का सबसे बड़ा कारण होता है।
अगर आपके घर में भी पति-पत्नी की ऐसी आदतें हैं, तो तुरंत इस आदत को बदल लें। अगर आपने इन आदतों को नहीं बदला तो आपको इसके बुरे परिणाम देखने पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- किसी को भूलकर भी न बताएं ये 4 बातें, अपने ही लोग कर सकते हैं धोखा, आचार्य चाणक्य ने बताई वजह
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: पति की ये 3 आदतें बर्बाद कर सकती हैं गृहस्थी, पत्नी से बात-बात पर होने लगते हैं लड़ाई-झगड़े
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
