विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर बात पर चुप रहने की जरूरत नहीं, आचार्य चाणक्य की ये 5 नीतियां सीखें और खुलकर रखें अपनी बात

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:48 PM (IST)

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में हर बात पर चुप रहना बुद्धिमानी नहीं है, बल्कि कुछ परिस्थितियों में अपनी बात खुलकर रखना आवश्यक है।

कब चुप न रहें और खुलकर अपनी बात रखें ?  (Picture Credit- AI Generated)

कब चुप न रहें और खुलकर अपनी बात रखें ? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने जीवन में सही समय पर सही निर्णय लेने को बहुत महत्व दिया है। कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जहां चुप रहना समझदारी माना जाता है। लेकिन हर जगह चुप रहना भी सही नहीं होता। कुछ बातों पर अगर समय रहते अपनी आवाज नहीं उठाई जाए, तो सामने वाला आपकी चुप्पी को कमजोरी समझ सकता है।

चाणक्य नीति में सत्य, न्याय, आत्मसम्मान और सही व्यवहार को विशेष महत्व दिया गया है। इसलिए कुछ परिस्थितियों में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं वे 5 मौके, जब आपको चुप रहने के बजाय खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए।

सत्य और न्याय के लिए जरूर बोलें

अगर आपके सामने किसी के साथ गलत हो रहा है, तो चुप मत बैठें। सत्य को दबने नहीं दें। जहां बात सत्य और न्याय पर आ जाए, वहां अपनी आवाज जरूर उठाएं। यह बात केवल अपने ऊपर ही लागू न करें, किसी के साथ भी ऐसा हो, तो आवाज उठाने से पीछे न हटें। हालांकि, अपनी बात रखते समय शब्दों और व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए। बिना सोचे-समझे बहस करने के बजाय शांत तरीके से सही बात कहना अधिक प्रभावशाली हो सकता है।

आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे तो चुप न रहें

कभी भी अपने आत्‍मसम्‍मान को ठेस न पहुंचने दें। जीवन में हर व्यक्ति को अपने सम्मान की रक्षा खुद करनी चाहिए। अगर कोई बार-बार आपको नीचा दिखाता है, अपमान करता है या आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है, तो हर बार चुप रहना सही नहीं है। ऐसी स्थिति में सामने वाले को स्पष्ट रूप से बताएं कि उसका व्यवहार आपको हरगिज स्वीकार नहीं है। अपनी इस बात को दृढ़ता से रखें।

अपनी मेहनत और उपलब्धियों को न छिपाएं

मुलायमियत से बात करना बहुत अच्छी बात है। लेकिन अपनी मेहनत को हमेशा हाइलाइट करें। अपने काम को लोगों को बताएं कि आपने कुछ ऐसा किया है, जो किसी उपलब्धि से कम नहीं है। कार्यस्थल या किसी अन्य जगह पर अगर आपने कोई महत्वपूर्ण काम किया है, तो सही तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करें और ऐसे करें कि किसी को न लगे कि आप अपने काम की पब्लिसिटी कर रहे हैं।

रिश्तों में गलतफहमी हो तो बात करें

रिश्तों में छोटी-सी गलतफहमी भी समय के साथ बड़ी समस्या बन सकती है। अगर किसी अपने की कोई बात परेशान कर रही है, तो मन में रखने के बजाय शांत होकर उससे बात करना बेहतर होता है। बातचीत से कई ऐसी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं, जो चुप रहने की वजह से और बढ़ जाती हैं। अपनी बात रखते समय आरोप लगाने के बजाय अपनी भावनाओं को समझाने की कोशिश करें।

अन्याय को अपनी कमजोरी न बनने दें

अगर कोई आपकी चुप्पी का फायदा उठाकर बार-बार आपके साथ गलत व्यवहार कर रहा है, तो चुप रहने की जगह बोलना जरूरी है। हर बात सहते रहना हमेशा धैर्य दिखाना भी सही नहीं होता है। कभी-कभी स्पष्ट रूप से सामने वाले से यह कहना कि 'अपनी सीमा में रहो' भी जरूरी होता है। जब आप शांत लेकिन दृढ़ तरीके से अपनी बात रखते हैं, तो सामने वाले को भी समझ आता है कि आपकी सहनशीलता को कमजोरी समझने की भूल हरगिज नहीं की जानी चाहिए।

अत: इसलिए हर परिस्थिति में चुप रहना ही बुद्धिमानी नहीं है। जहां सत्य, न्याय, आत्मसम्मान या आपके अधिकार की बात हो, वहां अपनी आवाज उठाना भी समझदारी हाती है।

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: इन 7 गुणों वाली पत्नी बनाती है पति को भाग्यशाली

यह भी पढ़ें- भागदौड़ भरी जिंदगी में पीछे छूट रहे हैं आप? चाणक्य नीति की ये 3 बातें बदल देंगी आपकी सोच और काम का तरीका

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है