विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाणक्य नीति: इन 4 तरह के लोगों की मदद करना अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:30 PM (IST)

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ विशेष प्रकार के लोगों की मदद करने से व्यक्ति को स्वयं परेशानी उठानी ...और पढ़ें

चाणक्य नीति किन लोगों की सहायता से बचना चाहिए?

चाणक्य नीति किन लोगों की सहायता से बचना चाहिए?

HighLights

  1. मूर्ख व्यक्तियों की मदद करने से समय और धन बर्बाद होता है।

  2. मतलबी इंसान आपको नुकसान पहुंचाने में संकोच नहीं करते।

  3. झूठे और नशेड़ी लोगों की सहायता से बचें, यह हानिकारक है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य एक महान विचारक, अर्थशास्त्री, राजनयिक और अच्छे रणनीतिकार थे। उन्होंने चाणक्य नीति नाम की एक किताब लिखी थी। अपनी किताब में चाणक्य कहते हैं कि, दूसरों की मदद करना दुनिया का सबसे बड़ा एहसास है।

व्यक्ति को हर उस इंसान की सहायता करनी चाहिए, जो जरूरतमंद है जिन्हें सच में आपकी मदद चाहिए। क्योंकि जब आप दूसरों के लिए आगे आते हैं, तो मुश्किल समय में आपकी मदद के लिए भी कई हाथ आगे बढ़ते हैं।

लेकिन, चाणक्य अपनी नीति में यह भी कहते हैं कि, समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी कभी भी मदद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जब आप ऐसे लोगों की मदद करते हैं, तो आप खुद मुश्किल में पड़ जाते हैं। आइए जानते हैं चाणक्य ने किस तरह के लोगों की मदद करने को मना किया है।

मूर्ख व्यक्ति

चाणक्य नीति के मुताबिक, हमें जरूरतमंदों की मदद जरूर करनी चाहिए, इसमें कोई भी दो राय नहीं है। हालांकि समाज में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनकी कितनी भी मदद करो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ऐसे लोगों की मदद करने से कोई फायदा नहीं होता है। इससे सिर्फ आपका पैसा और सबसे जरूरी समय बर्बाद होता है। इसलिए दूसरों की मदद करते समय इन बातों का ध्यान रखें। चाणक्य कहते हैं कि आपको कभी भी मूर्ख लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए।

मतलबी इंसान

चाणक्य के मुताबिक, आपको कभी भी स्वार्थी जिसे आम बोलचाल की भाषा में मतलबी भी कहा जाता है, मदद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि उन्हें आपकी अच्छाई और एहसानमंद से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ऐसे लोग अपने फायदे के लिए आपको नुकसान पहुंचाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं। अगर आप ऐसे लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसलिए चाणक्य सलाह देते हैं कि ऐसे लोगों की मदद नहीं करें।

झूठ बोलने वाला इंसान

जो इंसान हर बात पर झूठ बोलता है उसकी मदद करने से बचना चाहिए। ऐसे इंसान की मदद करने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा झूठ बोलने वाले इंसान की सहायता करने से समाज में आपकी इज्जत पर भी असर पड़ सकता है।

नशा करने वाला इंसान

चाणक्य के मुताबिक, आपको कभी भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे नहीं आना चाहिए, जो किसी भी तरह के नशे में डूबे रहते हैं। इन लोगों की मदद करने से कोई फायदा नहीं है।

यह भी पढ़ें- चुगलखोरों को पहचानने में चाणक्य की ये 3 नीतियां करेंगी मदद, ऐसे लोगों से हमेशा बनाकर रखें दूरी

यह भी पढ़ें- एक अच्छा बेटा कैसे बनता है परिवार की सबसे बड़ी ताकत? चाणक्य के श्लोक से समझें इसका अर्थ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।