Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri Bhog 2025: चैत्र नवरात्र में 9 देवियों को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेंगे शुभ परिणाम

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 11:41 AM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र का पर्व शुरू होता है। इसी दिन हिंदू नववर्ष भी शुरू होता है। सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान अलग-अलग दिन मां दुर्गा के 09 रूपों की पूजा कर प्रिय भोग लगाएं। इससे पूजा सफल होती है।

    Hero Image
    Chaitra Navratri 2024: ये हैं मां दुर्गा के प्रिय भोग (Pic Credit- Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अब जल्द ही चैत्र नवरात्र का पर्व शुरू होने जा रहा है। इस त्योहार के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। चैत्र नवरात्र में अलग-अलग दिन मां दुर्गा की 09 रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यता है कि पूजा और व्रत करने से साधक को सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। पूजा के दौरान मां दुर्गा (maa durga ko kya bhog lagaye) को भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 09 देवियों (Maa durga ke 9 bhog) के भोग के बारे में।

    पहला दिन

    चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री (maa durga ko kya bhog lagaye) की पूजा होती है। मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय है, तो ऐसे में मां शैलपुत्री को घी से बना हलवा का भोग लगाएं।

    दूसरा दिन

    चैत्र नवरात्र का दूसरे दिन भक्त मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन पूजा थाली में शक्कर और पंचामृत को शामिल करें। मान्यता है कि इससे साधक को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होगा।

    तीसरा दिन

    तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करें और खीर एवं मिठाई का भोग लगाएं। माना जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से धन की प्राप्ति होती है। साथ ही मां चंद्रघंटा प्रसन्न होती हैं।

    चौथा दिन

    चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन मां कुष्मांडा को मालपुआ और फल का भोग लगाना चाहिए। इससे व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है।

    (Pic Credit- Freepik)

    पांचवा दिन

    चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा कर केले का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि मां स्कंदमाता को भोग लगाने से करियर में सफलता देखने को मिलती है और मनचाहा करियर मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र पर करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होंगी सभी मुरादें

    छठा दिन

    छठे दिन दिन मां कात्यायनी की पूजा करने का विधान है। मां कात्यायनी की पूजा थाली में मीठे पान और शहद का भोग लगाना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    सातवां दिन

    चैत्र नवरात्र का सातवां दिन मां कालरात्रि को प्रिय है। इस दिन मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे साधक के रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।

    आठवां दिन

    मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना फलदायी साबित होता है। इससे मां महागौरी प्रसन्न होती हैं। साथ ही सभी मुरादें जल्द पूरी होती हैं।

    नौवें दिन

    चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। मां सिद्धिदात्री को पूड़ी, खीर और हलवा का भोग लगाएं। इसके बाद लोगों में प्रसाद बाटें।

    चैत्र नवरात्र से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र कल से, नौ देवियों की आठ दिन में होगी आराधना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।