Move to Jagran APP

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि की अष्टमी पर बन रहा है ग्रहों का महासंयोग, 700 वर्षों बाद बन रहा है ऐसा योग

Chaitra Navratri 2023 चैत्र मास में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 22 मार्च 2023 बुधवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। बता दें कि इस दिन अष्टमी तिथि कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Tue, 21 Mar 2023 03:24 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2023 03:24 PM (IST)
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि की अष्टमी पर बन रहा है ग्रहों का महासंयोग, 700 वर्षों बाद बन रहा है ऐसा योग
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर बन रहा है अद्भुत संयोग।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chaitra Navratri 2023 Maha Yog: हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च 2023, बुधवार (Chaitra Navratri 2023 Date) के दिन हो रहा है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। खास बात यह है कि इस महासंयोग का निर्माण 700 वर्षों के बाद हो रहा है। साथ ही इस दिन सात ग्रह 4 राशियों में विराजमान होंगे, जिसके प्रभाव से इस महासंयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस अद्भुत संयोग का प्रभाव और लाभकारी राशियां।

loksabha election banner

चैत्र नवरात्रि में महासंयोग का निर्माण (Chaitra Navratri 2023 Shubh Yog)

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार वर्तमान समय में गुरु ग्रह मीन राशि आसीन हैं और मेष राशि में बुध ग्रह हैं। सूर्य देव मीन राशि में उपस्थित हैं और शनि देव स्वराशि में कुंभ में बैठे हुए हैं। अब जल्द ही शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में राहु पहले से ही उपस्थित है।

ग्रहों के इस अद्भुत गठबंधन से मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मालव्य योग का निर्माण मेष राशि में शुक्र गोचर से हो रहा है और मीन राशि में हंस योग और लग्न में सूर्य देव की उपस्थिति से महाभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस महायोग के निर्माण से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सर्वाधिक लाभ होगा।

महायोग के निर्माण से इन राशियों को मिलेगा लाभ (Chaitra Navratri 2023 Ashtami Tithi)

4 मार्च को शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण मालव्य योग का निर्माण होता है। मालव्य योग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ेगा। साथ ही मिथुन राशि के जातकों पर भी हंस और मालव्य योग शुभ प्रभाव पड़ेगा। महाभाग्य योग के निर्माण से मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम दिखाई देता है। इस अवधि में इन सभी राशियों को धन लाभ और भाग्य में उन्नति का आशीर्वाद मिलेगा। साथ जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें:

Happy Chaitra Navratri 2023 Wishes : चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर परिजनों को भेजें यह शुभकामना संदेश

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर करें वास्तु से जुड़े आसान उपाय, जरूर मिलेगा मां भगवती का आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2023 Bhog: कल से हो रहा है चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, नौ दिन अर्पित करें मां दुर्गा को यह भोग

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.