विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या माणिक और नीलम एक साथ पहनना होता है खतरनाक? सूर्य-शनि के टकराव के इस रहस्य को समझें

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:00 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीलम और माणिक को एक साथ पहनना उचित नहीं माना जाता है, क्योंकि इनके स्वामी ग्रह शनि और सूर्य एक-दूसरे के शत्रु हैं।

माणिक और नीलम: सूर्य-शनि के टकराव का ज्योतिष (Picture Credit: AI Generated)

माणिक और नीलम: सूर्य-शनि के टकराव का ज्योतिष (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. नीलम और माणिक को एक साथ पहनना ज्योतिष में वर्जित।

  2. शनि और सूर्य ग्रह एक-दूसरे के स्वाभाविक शत्रु माने जाते हैं।

  3. रत्न धारण करने से पहले ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नीलम और माणिक दो शाही रत्न माने जाते हैं, जो अपने अनोखे आकर्षण और ज्योतिषीय महत्व के कारण बहुत पसंद किए जाते हैं। यही नहीं इन्हें धारण करने का महत्व भी बहुत ज्यादा है और इन रत्नों से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। ये रत्न सदियों से अपने कई गुणों की वजह से ही बहुत लोकप्रिय हैं।

वहीं कई बार लोग शौक में इन दोनों रत्नों को एक साथ पहन लेते हैं। अगर हम ज्योतिष की मानें तो इन दोनों ही रत्नों के अलग प्रभाव हैं और इनसे अलग तरह की ऊर्जाएं निकलकर शरीर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में मन में कई बार एक सवाल यह भी आता है कि क्या नीलम और माणिक को एक साथ पहना जा सकता है? आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

क्या कोई भी दो रत्न एक साथ पहने जा सकते हैं?

ज्योतिष शास्त्र में, रत्नों को पहनने के तरीके को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। हर एक रत्न नौ ग्रहों में से किसी एक से जुड़ा होता है और हर ग्रह का दूसरे ग्रहों के साथ या तो मित्रवत संबंध हो सकता है या फिर सामान्य और शत्रुता वाला। इसलिए, कभी भी ज्योतिष एक्सपर्ट आपको इस बात की सलाह नहीं देते हैं कि आप दो रत्नों को एक साथ पहनें।

हालांकि, अगर दो रत्नों की आपस में ग्रहों से मैत्री मिलती है, तब आप दो रत्नों को एक साथ पहन सकते हैं। जब दो रत्नों को एक साथ पहना जाता है, तो उनसे जुड़े ग्रहों की ऊर्जाएं आपस में टकरा सकती हैं, जिससे एक-दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसी वजह से रत्नों को धारण करने से पहले ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह जरूर ली जाती है।

माणिक और नीलम एक साथ पहना जा सकता है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आपको माणिक और नीलम कभी भी एक साथ नहीं पहनने चाहिए। इसका एक बड़ा कारण यह है कि नीलम का संबंध शनि ग्रह से है और माणिक सूर्य का रत्न माना जाता है। अगर हम ज्योतिष की बात करें तो शनि और सूर्य की शत्रुता सदियों से चली आ रही है।

दोनों का रिश्ता भले की पिता और पुत्र का है, लेकिन दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं। ज्योतिष में पारंपरिक मान्यता यह है कि नीलम और माणिक को एक साथ पहनना उचित नहीं माना जाता, क्योंकि इनके स्वामी ग्रह एक-दूसरे के स्वाभाविक शत्रु हैं। हालांकि, आप इसनहें अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पहन सकते हैं।

नीलम पहनने के फायदे

वैदिक ग्रंथों में शनि को अनुशासित, कर्म-प्रधान और मेहनती ग्रह बताया गया है। नीलम रत्न धैर्य, विनम्रता, जिम्मेदारी और लगन सिखाता है। ज्योतिष में शनि और नीलम के संबंध को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और जो भी व्यक्ति नीलम धारण करता है, उसे तुरंत सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस रत्न से मिलने वाले परिणाम इस बात पर निर्भर होते हैं कि उस व्यक्ति की शनि ग्रह के साथ अनुकूलता कैसी है।

माणिक पहनने के फायदे

माणिक रत्न पर सूर्य का प्रभाव होता है और इसे पहनने से आत्मविश्वास, नेतृत्व, पहचान और आत्म-अभिव्यक्ति बढ़ती है। यह व्यक्ति को नेतृत्व करने, आदेश देने और सबसे अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करता है। यही एक मुख्य कारण है कि ज्योतिषी अक्सर करियर और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने के लिए माणिक पहनने की सलाह देते हैं।

अगर आप भी इनमें से कोई भी रत्न धारण कर रहे हैं, तो ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। वहीं नीलम और माणिक दोनों रत्नों को एक-साथ न पहनना ही उचित होता है।

यह भी पढ़ें- नहाते या सोते समय उतारते हैं अंगूठी? कहीं आपकी ये आदत रत्न को बेअसर तो नहीं कर रही!

यह भी पढ़ें- सालों से रत्न पहनने के बाद भी नहीं बदला भाग्य? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।