विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी में नहीं मिल रही तरक्की? ग्रहों के हिसाब से समझें ऑफिस में क्या करें और क्या नहीं

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:22 AM (IST)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि और अन्य ग्रहों की युति का नौकरी पर पड़ने वाले प्रभाव करियर में सफलता, तनाव या चुनौतियों का कारण बन सकते हैं।

शनि देव और करियर ग्रोथ के उपाय (Picture Credits- AI Images)

शनि देव और करियर ग्रोथ के उपाय (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग लंबे समय तक बेहतर नौकरी की तलाश करते रहते हैं फिर भी उन्हें उनकी मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती है। लेकिन आप जानकार हैरान हो जाओगे कि वैदिक ज्योतिष में शनि का संबंध नौकरी से माना जाता है। आपकी नौकरी में तरक्की, अचानक से आए बदलाव या ऑफिस पॉलिटिक्स के पीछे शनि देव की अहम भूमिका होती है। आइए जानते हैं कुंडली में शनि के साथ किस ग्रह की युति नौकरी में आपको फायदा या नुकसान करा सकती है।

बहुत से लोग ऑफिस में एक्स्ट्रा टाइम देते हैं, दूसरों से ज्यादा मेहनत करते हैं और बात जब प्रमोशन की आती है, तो वह किसी और को मिल जाता है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, नौकरी का पूरा कंट्रोल 'शनिदेव' के पास होता है।

शनि और चंद्रमा की युति का नौकरी पर असर

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब कुंडली में शनि और चंद्रमा एक साथ होते हैं, तो जातक को नौकरी में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल चंद्रमा (मन) जब शनि (दबाव) के साथ आता है, तो व्यक्ति को नौकरी में दम घुटन या मानसिूक तनाव महसूस हो सकता है। इन्हें हमेशा जॉब जाने की चिंता सता सकती है।

ऐसे में अपनी नौकरी के साथ अपनी भावनाओं को मत जोड़ें। ऑफिस का काम या बात ऑफिस तक ही रखें, उसका जिक्र घर या दोस्तों के साथ न करें। इसके साथ ही सहकर्मियों की बातों को दिल पर लेना बंद करें। शांत मन और स्थिर कर्म ही आपको इससे समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

शनि और केतु की युति का नौकरी पर असर

ज्योतिष शास्त्र में शनि और केतु की युति व्यक्ति को हमेशा असंतोष ही करती है। व्यक्ति कितनी भी अच्छी नौकरी क्यों न कर लें, उसे ऐसा लगता है कि 'मैं इस काम के लिए नहीं बना हूं।' इसी असंतोष के कारण इन्हें बार-बार नौकरी बदलने का मन करता है।

इसी स्थिति में इन्हें स्वीकार करना चाहिए कि कोई भी नौकरी परफेक्ट नहीं होती है। अपनी नौकरी को अपनी पहचान बनाने से बचें। काम करते समय मिलने वाले परिणामों पर ज्यादा न सोचें। आपको

शनि और गुरु की युति का नौकरी पर असर

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि और गुरु की यह युति व्यक्ति को काम के प्रति ईमानदार और नियम पर चलने वाला बनाती है। असल समस्या तब आती है जब आप दूसरों से भी इसी परफेक्शन और नैतिकता की उम्मीद करने लगते हैं।

आपको वर्कप्लेस पर दूसरों को ज्ञान देना या उन्हें सुधारना बंद कर देना चाहिए। अपने काम को अपना धर्म मानें और अपने जूनियर्स को अच्छे मार्गदर्शक की तरह गाइड करें।

शनि और मंगल की युति का नौकरी पर असर

मंगल जिसे ज्योतिष शास्त्र में (जल्दबाजी और उग्र) माना जाता है और शनि जीवन में धैर्य और रुकावट का कारक हैं। ऐसे में शनि-मंगल की युति व्यक्ति के अंदर तीव्र फ्रस्ट्रेशन पैदा करती है। व्यक्ति को लगता है कि वह काफी मेहनत कर रहा है लेकिन प्रमोशन काफी धीरे हो रहा है। सहकर्मियों से तीखी बहस से बचने की जरूरत है।

वर्कप्लेस पर आक्रामकता बिल्कुल भी न दिखाएं। अपना सारा फोकस और ऊर्जा अपने काम पर लगाएं। अगर आपको नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है, तो धैर्य रखें।

शनि और शुक्र की युति का नौकरी पर असर

शनि और शुक्र की युति आपको नौकरी के क्षेत्र में या क्रिएटिव फील्ड में सफलता प्रदान करने का काम करती है। लेकिन व्यक्ति काम के समय मौज-मस्ती या ऑफिस रोमांस में पड़ जाए, तो शनि अचानक नौकरी में बड़ा डाउनफॉल दे देते हैं।

वर्कप्लेस पर सख्त प्रोफेशनलिज्म बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऑफिस की महिला सहकर्मियों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा अपनी नौकरी के जरिए मिलने वाले पैसों और सुविधाओं का दिखावा करने से बचना चाहिए।

शनि और सूर्य की युति का नौकरी पर असर

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को 'राजा' और शनि 'मजदूर' कट्टर शत्रु हैं। इस युति वाले व्यक्ति को हमेशा लगता है कि उसका बॉस उसे दबा रहा है या उसकी मेहनत को अपना बताकर क्रेडिट खा जा रहा है। इस स्थिति में व्यक्ति को अथॉरिटी से हमेशा टकराव का सामना करना पड़ता है।

आपको सलाह है कि अपने बॉस या सीनियर्स से कभी भी ईगो न टकराएं। भले ही बॉस गलत हो, वर्कप्लेस पर अनुशासन न तोड़ें। अपना काम ईमानदारी से करें और क्रेडिट की चिंता छोड़ दें। शनि समय आने पर सूर्य यानी अथॉरिटी को झुकने पर मजबूर कर देगा।

शनि और बुध की युति का नौकरी पर असर

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह कौशल और शनि ग्रह कर्म का प्रतीक माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति आपको काफी लॉजिकल, मेहनती और जिम्मेदार कर्मचारी बनाने का काम करती है। लेकिन कई बार आप काम की बारीकियों में इतने उलझ जाते हैं कि बड़ी चीजों से मिस हो जाते हैं।

अपनी स्किल्स को निरंतर अपडेट करते रहें। ऑफिस की कागजी कार्यवाही में 100 प्रतिशत ईमानदारी रखें। गॉसिप और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।

शनि और राहु की युति का नौकरी पर असर

ज्योतिष शास्त्र में राहु शनि की ऊर्जा को अनियंत्रित कर देता है। व्यक्ति काम करता है और दिखावा ज्यादा करता है। ये लोग ऑफिस पॉलिटिक्स में माहिर होते हैं, लेकिन राहु का पर्दा गिरते ही नौकरी से निकाल दिए जाते हैं।

वर्कप्लेस पर किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें। किसी के खिलाफ साजिश न रचें। अपना काम खामोशी से करें और राहु की मया से बचें और शनि की तरह मेहनत करना सीखें।

यह भी पढ़ें- क्या शनि की साढ़ेसाती में सोना पहनना पड़ सकता है भारी? ज्योतिष का वो सच जो नहीं जानते होंगे आप

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में पीपल के 21 पत्तों का 'राम नाम' उपाय: जानिए हनुमान जी और शनि देव से जुड़ी यह खास मान्यता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।