विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या शनि की साढ़ेसाती में सोना पहनना पड़ सकता है भारी? ज्योतिष का वो सच जो नहीं जानते होंगे आप

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

शनि की साढ़ेसाती के दौरान सोना पहनने से से गुस्सा बढ़ सकता है और शनि का नकारात्मक प्रभाव तीव्र हो ...और पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती में सोना पहनना क्यों हो सकता है हानिकारक (Picture Credit: AI Generated)

शनि की साढ़ेसाती में सोना पहनना क्यों हो सकता है हानिकारक (Picture Credit: AI Generated)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनि की साढ़ेसाती वो समय होता है जो सभी राशियों के लोगों के जीवन में कम से कम एक से दो बार जरूर आता है। जिन राशियों में शनि देव साढ़े सात साल के लिए प्रवेश करते हैं, उनके जीवन में कई छोटे-बड़े बदलाव दिखाई देने लगते हैं।

चूंकि शनि देव को कर्म फलदाता कहा जाता है, इसलिए आपके जैसे कर्म होते हैं उसी के अनुसार भविष्य में फल मिलते हैं। यह कुछ राशियों के लोगों के जीवन में अनुकूल प्रभाव लेकर आती है, तो कुछ के लिए इसका असर नकारात्मक भी हो सकता है।

इस पूरी अवधि में लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं और कुछ बातों का ध्यान रखते हैं। ऐसे ही कुछ नियमों में से एक है साढ़ेसाती के दौरान सोने की वस्तुएं और आभूषण धारण करने को लेकर। आइए आपको बताते हैं कि इस अवधि में आपको सोने से बनी चीजों को धारण करना चाहिए या नहीं?

शनि की साढ़ेसाती के दौरान सोना पहनना कितना सही है?

ज्योतिष के अनुसार आपको शनि की साढ़ेसाती के दौरान सोना धातु या इससे बने गहनों को धारण करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह बताया जाता है कि सोना सूर्य की धातु है और शनिदेव को सूर्यदेव का पुत्र माना जाता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार पिता और पुत्र की आपस में गहरी शत्रुता है।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थित में होते हैं, तो उन्हें मजबूत करने के लिए सोने की धातुओं को धारण करने के लिए कहा जाता है, वहीँ शनि की साढ़ेसाती में इससे बचना ही ठीक होता है।

शनि साढ़ेसाती के दौरान सोना पहनने से क्या होता है?

यदि आप शनि की साढ़ेसाती के दौरान सोने से जुड़ी किसी भी चीज को धारण करते हैं, तो आपको सामान्य की तुलना में ज्यादा गुस्सा आ सकता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोना पहनने वाले व्यक्ति के ऊपर सूर्य की ऊर्जा का ज्यादा प्रभाव होने लगता है। कई बार आपकी ऊर्जा गलत दिशा की तरफ जा सकती है, जिससे आपके बनते काम बिगड़ कसते हैं और साढ़ेसाती के समय में शनि ज्यादा उग्र प्रभाव दिखा सकते हैं। कुल मिलाकर ऐसा करना आपके लिए कई नुकसान पहुंचा सकता है।

शनि की साढ़ेसाती में धारण करें ये धातुएं

अगर आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो आपके लिए लोहे का छल्ला कनिष्का उंगली में पहनना शुभ हो सकता है। लोहे से शनि देव के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

इसके अलावा अगर आप चांदी के गहने पहनते हैं, तो ये भी मन को शांत रखने में मदद करते हैं क्योंकि चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और ये साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है।

अगर आप भी शनि की साढ़ेसाती में सोना धातु से जुड़ी चीजें धारण करते हैं, तो यह आपके लिए शुभ नहीं माना जाता है। आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- कब और कैसे कुंडली में लगती है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या? यहां जानें प्रभाव और समाधान

यह भी पढ़ें- शनि साढ़ेसाती के तीन पड़ावों का रहस्य: किस चरण में होती है सबसे बड़ी परीक्षा?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।