विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ की पूजा के बाद मिट्टी के करवे और उसमें रखे सामान का क्या करें? जानिए दोबारा इस्तेमाल और विसर्जन के नियम

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:25 PM (IST)

करवाचौथ पूजा के बाद मिट्टी के करवे और पूजा सामग्री का क्या करें? जानिए क्या करवा को दोबारा इस्तेमाल कर ...और पढ़ें

करवा चौथ पूजा के बाद मिट्टी के करवे और सामग्री का सही उपयोग जानें । (Picture Credit- AI Generated)

करवा चौथ पूजा के बाद मिट्टी के करवे और सामग्री का सही उपयोग जानें । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण होता है, इससिलए उससे जुड़ी चीजें भी उनके लिए कम महत्‍व नहीं रखती हैं। खासतौर पर व्रत के पारण के बाद पूजा में इस्‍तेमाल हुई सामग्रिेयों के रख-रखाव को लेकर महिलाओं के मन में बहुत सारे प्रश्‍न होते हैं। इनमें से सबसे बड़ा प्रश्‍न तो यही है कि आखिर व्रत के पारण के बार मिट्टी के करवे का क्‍या करना चाहिए।

इससे जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं, मगर सभी पर हम विश्‍वास नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमने इस विषय पर खासतौर पर उज्‍जैन के पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की। वह कहते हैं, "किसी भी पूजा सामग्री को विसर्जित करना सबसे अच्‍छा विकल्‍प होता है। करवा चौथ में पूजा में इस्‍तेमाल हुए बायने को ग्रहण करना और करवों को दोबारा इस्‍तेमाल करने का विधान है। इसके अलावा भी इन सामग्रियों को आप अलग-अलग और धार्मिक तरीके से इस्‍तेमाल कर सकती हैं।"

तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ की पूजा के बाद किन चीजों को कैसे संभाल कर रखा जा सकता है।

मिट्टी के करवे का क्या करें?

  • अहोई अष्‍टमी की पूजा में करवाचौथ में इस्‍तेमाल किए गए करवे का दोबारा इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यदि करवा अच्छी स्थिति में है, तो उसे साफ और सूखी जगह पर अगले साल की पूजा के लिए भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • यदि करवा बिना रंग या हानिकारक सजावट और सादी मिट्टी वाला है और उसमें पानी निकलने की उचित व्यवस्था है, तो उसमें तुलसी या अन्य पौधा लगा सकती हैं।
  • यदि करवा टूट गया है, तो उसके टुकड़ों को किसी साफ स्थान की मिट्टी में मिलाया जा सकता है या आप इसे साफ बहते जल में प्रवाहित भी कर सकती हैं।

करवे में रखे चावल और अन्न का क्या करें?

पूजा के दौरान करवे में चावल, गेहूं या अन्य अनाज रखा जाता है। धार्मिक परंपराओं में अन्न को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यदि चावल और अनाज साफ तथा खाने योग्य हैं, तो भोजन में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह अनाज दान नहीं किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे पक्षियों को भी खाने में डाल सकती हैं।

पूजा में इस्तेमाल की गई सींक का क्या करें?

करवाचौथ की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सींक का भी अगली पूजा के लिए संभालकर रखी जा सकती हैं। हां, वह टूटी हुई न हों, नहीं तो आप उसे भी गमलों में गाड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर क्यों सबसे खास माना जाता है सास का बायना? बहू के अखंड सौभाग्य से जुड़े रहस्य को समझें

यह भी पढ़ें- करवाचौथ 2026: चंद्रमा को अर्घ्‍य देते वक्‍त गलती से भी नहीं होनी चाहिए यह एक भूल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।