Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Festival List 2025 : साल 2025 में कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? जानिए मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक की डेट

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 10:04 AM (IST)

    जल्द ही नए साल यानी 2025 की शुरुआत होने वाली है और इसी के साथ व्रत- त्योहार की भी शुरुआत होगी। माना जाता है कि नया साल सभी के जीवन में उत्साह और खुशियां व त्योहार लेकर आता है तो चलिए यहां आने वाले साल यानी 2025 में होली दीवाली रक्षाबंधन और करवाचौथ समेत सभी बड़े त्योहारों (Festival List 2025) की सही डेट जानते हैं।

    Hero Image
    Festival List 2025 :साल 2025 के त्योहारों की लिस्ट।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत अपनी मान्यताओं और परंपराओं के लिए जाना जाता है। हालांकि त्योहार सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के लिए बहुत महत्व रखते हैं। अगर हम भारत की बात करें, तो यहां पूरे साल विभिन्न प्रकार के तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। यहां पर सभी पर्वों का अपना-अपना महत्व है और लोग इन्हें बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं। ये त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाए जाते हैं और कैलेंडर का यह पहला महीना चैत्र माह से शुरू होता है, जो अप्रैल में आता है और आखिरी महीने को फाल्गुन माह के रूप में जाना जाता है, जो फरवरी और मार्च में आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अगर आप साल 2025 के प्रमुख त्योहारों ( 2025 Festival Dates) की डेट जानना चाहते हैं, तो यहां दी गई लिस्ट को जरूर पढ़ें, जो इस प्रकार हैं।

    साल 2025 के त्योहारों की लिस्ट (Hindu festival calendar 2025)

    • नया साल - 1 जनवरी
    • लोहड़ी -13 जनवरी
    • पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति - 14 जनवरी
    • बसंत पंचमी,सरस्वती पूजा - 2 फरवरी
    • महाशिवरात्रि - 26 फरवरी
    • होलिका दहन - 13 मार्च
    • होली - 14 मार्च
    • चैत्र नवरात्रि,उगाडी, गुड़ी पड़वा - 30 मार्च
    • राम नवमी - 6 अप्रैल
    • चैत्र नवरात्रि पारणा - 7 अप्रैल
    • हनुमान जयंती -12 अप्रैल
    • बैसाखी, अम्बेडकर जयन्ती -14 अप्रैल
    • अषाढ़ी एकादशी - 6 जुलाई
    • गुरु-पूर्णिमा - 10 जुलाई
    • हरियाली तीज - 27 जुलाई
    • नाग पंचमी - 29 जुलाई
    • रक्षा बंधन - 9 अगस्त
    • कजरी तीज - 12 अगस्त
    • स्वतन्त्रता दिवस - 15 अगस्त
    • जन्माष्टमी - 16 अगस्त
    • हरतालिका तीज - 26 अगस्त
    • गणेश चतुर्थी - 27 अगस्त
    • ओणम/थिरुवोणम - 5 सितंबर
    • अनंत चतुर्दशी - 6 सितंबर
    • शरद नवरात्रि - 22 सितंबर
    • दुर्गा महा अष्टमी पूजा - 30 सितंबर
    • दुर्गा महा नवमी पूजा - 1 अक्तूबर
    • गांधी जयन्ती, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा - 2 अक्तूबर
    • करवा चौथ - 10 अक्तूबर
    • धनतेरस - 18 अक्तूबर
    • नरक चतुर्दशी - 20 अक्तूबर
    • दिवाली - 21 अक्तूबर
    • गोवर्धन पूजा - 22 अक्तूबर
    • भाई दूज - 23 अक्तूबर
    • छठ पूजा - 28 अक्तूबर
    • मेरी क्रिसमस - 25 दिसंबर

    यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2025: साल 2025 में रहेंगे विवाह के इतने मुहूर्त, इस दौरान नहीं होगा कोई भी मांगलिक कार्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।