विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivah Muhurat 2025: साल 2025 में खूब बजेंगी शहनाईयां, अभी नोट कर लें विवाह के शुभ मुहूर्त

Published: Thu, 21 Nov 2024 11:56 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2024 04:09 PM (IST)

विवाह जीवन का सबसे खास समय होता है जो हमारे 16 संस्कारों का भी हिस्सा है। विवाह के लिए शुभ ...और पढ़ें

Vivah Muhurat 2025: साल 2025 में रहेंगे विवाह के इतने मुहूर्त।
Vivah Muhurat 2025: साल 2025 में रहेंगे विवाह के इतने मुहूर्त।

HighLights

  1. विवाह जीवन का सबसे खास समय होता है।
  2. यह हमारे शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों का भी हिस्सा है।
  3. हिंदू धर्म में कोई भी कार्य बिना शुभ मुहूर्त को जाने नहीं किया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कोई भी कार्य बिना शुभ मुहूर्त को जाने नहीं किया जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले उनका शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी होती है। खासतौर पर शादी जो जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय में से एक है और यह हमारे शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों का भी हिस्सा है। विवाह के लिए मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसका असर हमारे जीवन के साथ-साथ उस कार्य पर भी पड़ता है।

जब साल 2025 की शुरुआत होने ही वाली है, तो आइए इस साल विवाह (Vivah Muhurat 2025) के कितने शुभ मुहूर्त हैं उसके बारे में जानते हैं।

साल 2025 में विवाह की शुभ तिथि और मुहूर्त

  • जनवरी 2025 विवाह का मुहूर्त - जनवरी महीने में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • फरवरी 2025 विवाह का मुहूर्त - 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • मार्च 2025 विवाह का मुहूर्त -1, 2, 6, 7 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • अप्रैल 2025 विवाह का मुहूर्त - 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल में कुल 9 शादी के मुहूर्त हैं।
  • मई 2025 विवाह का मुहूर्त - 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • जून 2025 विवाह का मुहूर्त - 2, 4, 5, 7 और 8 जून को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • नवंबर 2025 विवाह का मुहूर्त - 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।
  • दिसंबर 2025 विवाह का मुहूर्त - 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

इन चार महीनों में नहीं है कोई भी शुभ मुहूर्त

जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है, क्योंकि जून में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। वहीं, नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

विवाह का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक है, जो कई प्रकार की परंपराओं और मान्यताओं से समृद्ध है। इस परंपरा में से एक शुभ विवाह भी है, यह जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है। विवाह कई तरह से किए जाते हैं, प्रत्येक के अपने-अपने रीति-रिवाज और महत्व होते हैं।

हिंदू धर्म में यह 16 संस्कारो मे से एक होता है और इसके बगैर कोई भी व्यक्ति ग्रहस्थाश्रम में प्रवेश नहीं कर सकता है। इसलिए हमारे शास्त्रों में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह से गुरुवार को करें ये उपाय, इन बातों का रखें ध्यान, बनेंगे सभी बिगड़े काम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।