Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budhwar Ke Upay: आज बुधवार को करें ये काम, मिलेगा धन-दौलत, बिजनेस में तरक्की

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 07 Jul 2021 02:27 PM (IST)

    Budhwar Ke Upay आज के दिन के लिए हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से आपको लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं बुधवार के उपायों के बारे में।

    Hero Image
    Budhwar Ke Upay: आज बुधवार को करें ये काम, मिलेगा धन-दौलत, बिजनेस में तरक्की

    Budhwar Ke Upay: आज बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना की जाती है। किसी भी शुभ कार्य को सफल बनाने के लिए सबसे पहले श्री गणेश जी की ही पूजा होती है। आज आप कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो गणपति की आराधना के साथ उसे करें। सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन के लिए हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी, बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं बुधवार के उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. आज का दिन गणेश जी का है। ऐसे में सबसे आसान उपाय है कि गणेश जी की पूजा दूर्वा से करें। फिर उनको मोदक का भोग लगाएं। मोदक और दूर्वा दोनों ही गणेश जी को बहुत प्रिय है। पूजा में ये दो वस्तुएं ग्रहण करने से वे बेहद प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के कार्य सफल होते हैं। धन-दौलत में वृद्धि होती है और बिजनेस भी बढ़ता है।

    2. आज बुधवार के दिन पूजा के समय आपको गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। इसके प्रभाव से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्योें में सफलता मिलती है।

    3. बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करना उत्तम होता है। इस दिन सवा पाव मूंग को पानी में डालकर उबाल लें। फिर उसमें घी और चीनी मिला दें। इसके बाद उसे किसी गाय को खिला दें। ऐसी मान्यता है कि यह करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है। यदि किसी प्रकार का कोई कर्ज लिया है, तो भी उससे मुक्ति मिलती है।

    4. बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर में जाकर पूजा करें और गणपति को गुड़ तथा गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष कृपा होती है।

    5. बुधवार के लिए हरा रंग लाभदायक माना जाता है। इस दिन कोशिश करें कि इस रंग के वस्त्र धारण करें या फिर इस रंग का कोई रुमाल अपनी जेब में रखें। इस दिन घर से निकलते समय सौंफ खाकर बाहर जाएं, ऐसा करने से कार्य सफल होता है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'