Bohag Bihu 2025 Date: कब और कैसे मनाया जाता है बोहाग बिहू का त्योहार? जानिए महत्व
असम में बिहु (Bihu Festival 2025) के अवसर पर बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। इस दिन लोग सुबह स्नान करने के बाद ईश्वर से नए साल की अच्छी शुरुआत के लिए प्रार्थना करते हैं और विधिपूर्वक अग्नि देव की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा कई तरह के खास पकवान बनाए जाते हैं और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। असम में बोहाग बिहु (Bihu 2025) के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार असम का अधिक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। बिहु को लोग जाति और धर्म को न देखकर सभी एक साथ मनाते हैं। इस दिन फसल की कटाई की शुरुआत होती है और लोग ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। बिहु के त्योहार को वसंत ऋतु के आगमन और नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब मनाया जाएगा बिहु का पर्व और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
बोहाग बिहू 2025 डेट (Bohag Bihu 2025 Start and End Date)
बोहाग बिहू का त्योहार आज यानी 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस पर्व को 07 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान बेहद लोगों में बेहद खास उत्साह देखने को मिलता है। इस बार बोहाग बिहू (Bohag Bihu 2025 Kab Hai) की शुरुआत 14 अप्रैल से हुई और 20 अप्रैल को बोहाग बिहू के पर्व का समापन होगा। साल में तीन बार मनाया जाता है बिहू। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माघ महीने में माघ बिहू, वैशाख में बोहाग बिहू और कार्तिक में काटी बिहू का पर्व मनाया जाता है।
(Pic Credit- Freepik)
यह भी पढ़ें: Shukra Margi 2025: शुक्र की बदली चाल, इन राशियों की बल्ले-बल्ले, अब हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी!
कैसे मनाया जाता है बोहाग बिहू? (How is Bohag Bihu celebrated?)
बोहाग बिहू की शुरुआत 14 अप्रैल से होती है। इस खास अवसर पर लोग सुबह पवित्र नदी में स्नान करने के बाद ईश्वर की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा नारियल, चावल, दूध का भोग लगाया जाता है और लोग अपने पशुओं की सेवा करते हैं। लोग अपने से बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त कर भोजन करते हैं। नई सफल की शुरुआत करते हैं। बोहाग बिहू के शुभ अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें में लोग अधिक संख्या में शामिल होते हैं। बिहू के खास अवसर पर लोग नाचते और गाते हैं।
इसके अलावा लोग इस पर्व की अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप भी इन संदेशों के द्वारा बिहू की अपनों शुभकामनाएं भेजें।
बड़ों का बड़े सम्मान,
छोटो को मिले भरपूर प्यार,
समाज में हो भाईचारा का संचार
आपको और आपके परिवार के सदस्यों को बिहू की शुभकामनाएं
नई किरण के साथ हुआ नया सवेरा
प्यारी सी मुस्कान के साथ हुआ नया सवेरा
आपको मुबारक हो बोहाग बिहू का त्योहार
ढेर सारी दुआओं के साथ
बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2025 Date: कब किया जाएगा वट सावित्री व्रत? अभी नोट करें डेट और पूजा सामग्री लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।