अकाल मृत्यु के संकट से मुक्ति दिलाता है यह पावन स्नान! भाई दूज पर यमुना तट पर क्यों उमड़ती है भीड़
भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं, इस दिन यमुना नदी में स्नान करने से अकाल मृत्यु का भय ...और पढ़ें

भाई दूज पर यमुना स्नान: अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति का पावन पर्व (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है।
यमुना स्नान से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
यमराज ने यमुना को वरदान दिया था इस दिन का।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई दूज का पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का उत्सव नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक ऐसी पौराणिक मान्यता भी जुड़ी है, जिसका संबंध मृत्यु के देवता यमराज से है। हर साल भाई दूज का पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है।
इस पर्व को लेकर मान्यता है कि इसी तिथि पर यम देव की बहन यमुना ने अपने भाई को अपने घर में आमंत्रित किया था और उन्हें माथे पर तिलक लगाकर भोजन कराया था। तभी से भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों को माथे पर टीका लगाती हैं और उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं।
यही नहीं इस दिन यमुना नदी में स्नान करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को यमराज के भय से मुक्ति मिलती है और अकाल मृत्यु का डर भी नहीं रहता है। आइए आपको बताते हैं इस दिन यमुना नदी में स्नान करना शुभ क्यों माना जाता है।
यमराज को दिया था बहन यमुना ने निमंत्रण
पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्यदेव और संज्ञा के पुत्र यमराज तथा पुत्री यमुना भाई-बहन थे और दोनों के बीच बहुत प्रेम था। यमुना की इच्छा थी कि उनके भाई यमराज उनके घर आएं और उनके हाथों से भोजन करें। वह कई बार उन्हें निमंत्रण देती थीं , लेकिन यमराज अपनी व्यस्तता की वजह से उनके घर नहीं आ पाते थे। एक दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे।
भाई को देखकर यमुना बेहद प्रसन्न हुईं और उनका आदर-सत्कार किया, तिलक लगाया और प्रेमपूर्वक भोजन कराया। बहन के इस स्नेह से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया कि जो भाई यम द्वितीया के दिन बहन के भर भोजन करेगा उसके जीवन से अकाल मृत्यु का भय दूर होगा।
यमराज से बहन यमुना ने मांगा यह वरदान
यमुना ने भाई यमराज से एक और वरदान यह भी लिया कि जो भी व्यक्ति भाई दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करेगा उसको कभी भी यम का भय नहीं सताएगा। यही नहीं उसके जीवन से अकाल मृत्यु का भय भी दूर होगा। उसी समय से यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में जो भी व्यक्ति स्नान करता है उसके जीवन से किसी भी तरह का यमराज का भय मिट जाता है।
ऐसा व्यक्ति बहुत ज्यादा निडर हो जाता है और मृत्यु से भी नहीं डरता है। यही नहीं, इस दिन यमुना नदी में स्नान करने वाले के जीवन में कभी भी परेशानियां नहीं आती है और समृद्धि बनी रहती है।
इसी धार्मिक मान्यता और यम और यमुना के इस अटूट बंधन से प्राप्त वरदान का फल पाने के लिए आज भी यमुना घाट में भाई दूज के दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और बहनें अपने भाइयों के लिए अकाल मृत्यु का भय दूर करने के साथ उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं।
यह भी पढ़ें- दीवाली 2026 कैलेंडर: धनतेरस की खरीदारी से लेकर भाई दूज के तिलक तक, नोट करें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- धनतेरस से भाई दूज तक क्यों जलाते हैं दीपक? 5 दिनों की इस परंपरा के पीछे छिपा है बड़ा रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।