Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chitragupta Puja 2022: मनुष्य के जन्म और मृत्यु का समय तय करते हैं भगवान चित्रगुप्त, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 03:22 PM (IST)

    Chitragupta Puja 2022 Date and Timing हर साल भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस दिन जीवन-मृत्यु का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Chitragupta Puja 2022 भाई दूज के दिन करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Chitragupta Puja 2022: आज यानि 26 अक्टूबर 2022 के दिन देशभर में भाई दूज पर्व के साथ चित्रगुप्त पूजा पर्व भी मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। यह पूजा विशेषतः कारोबारी अपने व्यवसाय में बरकत के लिए करते हैं। भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहायक माने जाते हैं जो मनुष्य के जन्म और मृत्यु का समय तय करते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि उनके तय किए गए समय पर ही जीवन-मृत्यु का चक्र चलता रहे। आइए जानते हैं, कैसे हुआ था भगवान चित्रगुप्त का जन्म और क्या है इनकी पूजा का महत्व?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रह्मा जी के तप से हुआ था जन्म (How was Chitragupta born?)

    शास्त्रों के अनुसार जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना कर रहे थे। तब उन्होंने जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए और जीवन-मृत्यु के चक्र को चलाने के लिए यमराज की उत्पत्ति भी की थी। जब यमराज को यह पता चला कि उनका जन्म सृष्टि के लोगों के उद्धार के लिए हुआ है। तो उन्होंने इसके लिए ब्रह्मा जी से एक सहायता मांगी। सहायता हेतु ब्रह्मा जी ने कठोर तप किया और उस तप से भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति हुई। तब से भगवान चित्रगुप्त यमराज के दूत बनकर सभी मनुष्य के जीवन-मृत्यु के समय और जीवन में किए गए पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं।

    भगवान चित्रगुप्त की पूजा का महत्व (Chitragupta Puja Benefits)

    शास्त्रों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से व्यवसाय में बहुत लाभ मिलता है और व्यापार के साथ-साथ घर में भी सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन व्यापारी भगवान चित्रगुप्त के चरणों में अपना बहीखाता रखते हैं और उनसे व्यवसाय में बरकत की कामना करते हैं। माना जाता है कि इस दिन नए व्यवसाय का शुभारम्भ करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और उसे उन्नति प्राप्त होती है।

    चित्रगुप्त पूजा 2022 मुहूर्त (Chitragupta Puja Muhurat 2022)

    द्वितीया तिथि प्रारंभ: 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02:42 से

    द्वितीया तिथि समाप्त: 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12:45 पर

    चित्रगुप्त पूजा मुहूर्त: दोपहर 01:18 से दोपहर 03:33 तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।