Gita Jayanti 2026: पैसों का रौब दिखाना मतलब मां लक्ष्मी अपमान, किन 3 चीजों का घमंड करता है सर्वनाश?
गीता जयंती के अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों पर आधारित यह लेख ज्ञान, सुंदरता और धन के घमंड से बचने की सीख देता है। भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार, अहंकार व्यक्ति को विनाश की ओर ले जाता है, इसलिए जीवन में सदैव विनम्र रहना चाहिए।

धन के घमंड से मिलते हैं अशुभ परिणाम (Picture Credits- AI Images)
HighLights
गीता जयंती पर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया।
ज्ञान, सुंदरता और धन का घमंड विनाशकारी होता है।
विनम्रता जीवन में शांति और तरक्की लाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गीता जयंती (Gita Jayanti 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार गीता जयंती 20 दिसंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस शुभ तिथि पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था।
गीता जयंती का दिन व्यक्ति को जीवन में कर्म, धर्म, भक्ति और ज्ञान के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दिन गीता का पाठ और दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से जीवन में आने वाले सभी दुख दूर होते हैं।
श्रीमद्भगवद्गीता में बताया गया है कि व्यक्ति को कभी भी सफलता पर घमंड नहीं करना चाहिए। इस आदत को गलत बताया गया है। गीता के अनुसार, किसी भी चीज का घमंड व्यक्ति को बर्बादी की ओर ले जाता है। अगर आपको जीवन में शांति, सम्मान और तरक्की चाहिए, तो सदैव विनम्र रहना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि व्यक्ति को किन चीजों का घमंड नहीं करना चाहिए।
ज्ञान का अहंकार
अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों को थोड़ा ज्ञान प्राप्त हो जाता है, तो उनमें ज्ञान का घमंड आ जाता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि व्यक्ति को जीवन में सदैव विनम्र रहना चाहिए। कभी भी ज्ञान पर अभिमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार आने पर वह ज्ञान लंबे समय तक साथ नहीं रहता। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति को बुद्धि या ज्ञान की वजह से घमंड आ जाता है, उसकी सफलता के मार्ग बंद हो जाते हैं और वह करियर में आगे नहीं बढ़ पाता।
सुंदरता का घमंड
व्यक्ति चाहे कितना भी सुंदर हो, लेकिन उसे कभी भी अपनी सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि शरीर समय के साथ बदलता और नष्ट होता है। शारीरिक सुंदरता किसी को भी केवल कुछ समय के लिए ही प्रभावित कर सकती है। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि यदि आपका मन सुंदर है, तो इसका असर दूसरों पर जीवनभर के लिए पड़ता है।
धन का घमंड
श्रीमद्भगवद्गीता में धन और संपत्ति पर घमंड करने से सख्त मना किया गया है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति जवानी में जीवन में अपने धन का घमंड करता है, उस इंसान का विनाश हो जाता है। पैसों का घमंड करना धन की देवी मां लक्ष्मी का अपमान करने के समान होता है। इसलिए जीवन में भूलकर भी व्यक्ति को धन का घमंड नहीं करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।