Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhagavad Gita: जीवन में उतार लेंगे गीता की ये बातें, तो कोई नहीं रोक पाएगा आपकी सफलता

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:47 PM (IST)

    Bhagavad Gita Updesh महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया ज्ञान सबसे उत्कृष्ट ज्ञान में शामिल है क्योंकि आज भी भगवद गीता की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Bhagavad Gita: जीवन में उतार लेंगे गीता के ये मंत्र, तो कोई नहीं रोक पाएगा आपकी सफलता।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Geeta lessons for success: भगवद गीता हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है। भगवद गीता में मनुष्य को अपनी हर समस्या का हल मिल सकता है। गीता के उपदेश मनुष्य को सही राह पर चलने की शिक्षा देते हैं। साथ ही गीता में सफलता के कुछ मंत्र भी बताए गए हैं, जिन्हें आप जीवन में उतार लेते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

    काम को टालें नहीं

    भगवत गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं की कभी भी किसी काम को टालना नहीं चाहिए। निश्चित समय पर अपना काम पूरा करने पर ही कोई व्यक्ति सफलता को प्राप्त कर सकता है। वहीं अगर आप हमेशा अपने कर्म से भागते रहेंगे, तो भी आप जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। गीता में कहा गया है कि यदि व्यक्ति का कर्म सही दिशा में हो तो वह बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना कर सकता है।

    निश्चित रूप से मिलेगी सफलता

    भगवद गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति हर काम में माहिर हो। इसलिए अपनी शक्ति पहचाने और उसी काम को करने का प्रयास करें जिसमें आप अच्छे हैं। इससे भी आपकी सफलता निश्चित है।

    यह भी पढ़ें - Unlucky Plants: इन पौधों को घर में लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी दिक्कतें, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    खुद पर नियंत्रण है जरूरी

    डर लगने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उस डर को कभी भी खुद पर हावी न होने दें। खुद पर काबू रखकर ही सफलता को पाना संभव है। व्यक्ति का मस्तिष्क तभी तक उसका मित्र है जब तक वह उसके नियंत्रण में है। जब आपका दिमाग आपके नियंत्रण से बाहर हो जाता है, तो वही उसका सबसे बड़ा शत्रु भी बन जाता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'