Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhagavad Gita: गीता पढ़ने से मिलते हैं ये चमत्कारी लाभ, रोजाना करें पाठ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 05:04 PM (IST)

    Bhagavad Gita सनातन धर्म में भगवत गीता को एक विशेष स्थान प्राप्त है। गीता हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र धर्मग्रंथ है। आज यह केवल भारत तक सीमित नहीं रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Bhagavad Gita रोज गीता का पाठ करने के लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Bhagavad Gita: भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया ज्ञान सर्वश्रेष्ठ ज्ञान माना गया है, जिसे गीता ज्ञान भी कहा जाता है। श्रीमद्भागवत गीता, श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई बहुमूल्य बातों का एक संग्रह है। गीता में निहित कई श्लोक जीवन दर्शन का एहसास कराते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना भगवत गीता का पाठ करते हैं तो इसके कई लाभ मिलते हैं।

    रोजाना पाठ के लाभ

    जो व्यक्ति नियमित रूप से भगवत गीता का पाठ करता है उसका मन हमेशा शांत रहता है। वितरित परिस्थियों में भी वह अपने मन पर काबू पाने की क्षमता रखता है। वह जैसे चाहे अपने मन को कार्य में ले सकता है।

    क्रोध से मिलती है मुक्ति

    रोजाना भगवत गीता का अध्ययन करने वाले लोग कामवासना, क्रोध, लालच और मोह, माया आदि के बंधनों से मुक्त हो जाता है। और जो व्यक्ति इन सभी से मुक्ति पा लेता है उसका जीवन सुखमय तरीके से बीतता है।

    सकारात्मक ऊर्जा का संचार

    जो व्यक्ति प्रतिदिन भगवत गीता का पाठ करता है उसके जीवन से सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होने लगती है। और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इतना ही नहीं गीता पढ़ने से व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति साहसी और निडर बनकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ता रहता है।

    तनाव से मिलती है मुक्ति

    गीता पढ़ने वाले व्यक्ति को सच और झूठ, ईश्वर और जीव का ज्ञान हो जाता है। उसे अच्छे और बुरे की समझ आ जाती है। भगवत गीता का पाठ करने से व्यक्ति को तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'