विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफलता-असफलता में मन को शांत रखते हैं गीता के ये 2 शक्तिशाली श्लोक, हर उलझन का देते हैं सटीक समाधान

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

श्रीमद्भगवद्गीता के दो महत्वपूर्ण श्लोक जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक शांति का सूत्र बताते हैं। ये श्लोक कर्म, सफलता-असफलता ...और पढ़ें

जीवन के हर भय और चिंता को दूर करेंगे ये श्लोक (Picture Credit: AI Generated)

जीवन के हर भय और चिंता को दूर करेंगे ये श्लोक (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. कर्म करते हुए सफलता-असफलता में समभाव रखें।

  2. ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण से भय दूर होता है।

  3. जीवन की उलझनों का सटीक समाधान देते हैं ये श्लोक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ है। इसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन का सर्वोच्च स्रोत माना गया है। मान्यता के अनुसार, गीता के ज्ञान से व्यक्ति को जीवन में सही दिशा और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। वैसे तो गीता के सभी श्लोकों को महत्वपूर्ण माना जाता है।

लेकिन इसमें ऐसे 2 श्लोक हैं, जो जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक शांति के सबसे बड़े सूत्र माने जाते हैं। ये श्लोक इंसान को कर्म और समर्पण के बीच सही संतुलन सिखाते हैं। यह पढ़कर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि हम किन श्लोकों की बात कर रहे हैं? तो आइए, इस आर्टिकल में आपको इन श्लोकों के हिंदी अर्थ और इनसे मिलने वाली सीख के बारे में बताते हैं।

योगस्थः कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनञ्जय।
सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते॥

इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि, "हे अर्जुन! मोह को त्यागकर तथा सिद्धि और असिद्धि (सफलता और असफलता) में समान भाव रखते हुए, योग में स्थित होकर अपने कर्तव्य कर्मों को करो; क्योंकि समत्व (मन की समानता) ही योग कहलाता है।"

क्या सीख मिलती है?

इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को जीवन जीने और कर्म करने की सर्वश्रेष्ठ कला सिखा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस श्लोक से यह सीख मिलती है कि जीवन में किसी भी काम को करते समय अधिक स्वार्थ न रखें। उस काम को पूरा करने के लिए अपना कर्तव्य जरूर निभाएं। साथ ही, काम पूरा हो जाने पर मन में अहंकार नहीं आना चाहिए। वहीं, सफलता प्राप्त न होने पर दुखी न हों। इन दोनों परिस्थितियों के दौरान व्यक्ति को अपना मन शांत और स्थिर रखना चाहिए।

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥

इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि, "संपूर्ण कर्तव्यों और कर्मकांडों के अभिमान का त्याग कर तुम केवल मेरी शरण में आ जाओ। मैं तुम्हें समस्त पापों से मुक्त कर दूंगा, तुम शोक मत करो।"

क्या सीख मिलती है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गीता का यह श्लोक लोगों को पूर्ण समर्पण और अटूट विश्वास की सीख देता है। जब व्यक्ति के जीवन में उलझनें आने लगें, तो उस दौरान उसे सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए। प्रभु की शरण में जाने पर व्यक्ति के सभी भय, पाप और चिंताएं दूर होती हैं तथा उसे सही मार्ग मिलता है। इसलिए भविष्य की चिंता और शोक त्यागकर उन पर भरोसा रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जो बीत गया उसे भूलकर आगे कैसे बढ़ें? गीता के इन 2 श्लोकों में छिपा है जीवन बदलने का सबसे बड़ा मंत्र

यह भी पढ़ें- डिप्रेशन और टेंशन होगा छूमंतर! गीता के 2 श्लोक बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।