विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिप्रेशन और टेंशन होगा छूमंतर! श्रीकृष्ण के बताए ये 2 श्लोक बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:00 AM (IST)

श्रीमद्भगवद्गीता के सातवें अध्याय के दो श्लोक ईश्वर और सृष्टि के रहस्य को समझाते हैं। ये श्लोक सच्चे प्रेम, समर्पण ...और पढ़ें

कैसे दूर करें डिप्रेशन और टेंशन? (Picture Credit- AI Generated)

कैसे दूर करें डिप्रेशन और टेंशन? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस धार्मिक ग्रंथ से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। यह हमें कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर सही निर्णय लेने, फल की चिंता किए बिना अपना कर्म करने और मन को नियंत्रित रखने की प्रेरणा देती है।

श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक हमें ज्ञान देते हैं और जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही गीता व्यक्ति के तनाव को भी दूर करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीमद्भगवद्गीता के सातवें अध्याय के पहले दो श्लोक ईश्वर और इस सृष्टि के रहस्य को समझाते हैं। पहले श्लोक में श्रीकृष्ण कहते हैं कि सच्चे प्रेम और समर्पण से मन लगाकर भक्ति करने वाला मुझे पूरी तरह जान लेता है।

दूसरे श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि आठ तत्व ( पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, मन, बुद्धि और अहंकार) उनकी प्रकृति हैं, जिनसे सारा ब्रह्मांड बना है। ये दोनों श्लोक परम शक्ति से जुड़ने का सीधा तरीका बताते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों श्लोकों के हिंदी अर्थ और उनसे मिलने वाली सीख के बारे में विस्तार से बताते हैं।

श्लोक- 1
मय्यासक्तमनाः पार्थ योगं युञ्जन्मदाश्रयः ।
असंशयं समग्रं मां यथा ज्ञास्यसि तच्छृणु ॥

अर्थ: गीता के इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं, "हे अर्जुन! मुझमें मन लगाकर, मेरे ही भरोसे रहकर और भक्ति का अभ्यास करते हुए, तू मुझे पूरी तरह से और बिना किसी शक के कैसे जान पाएगा, अब वह तरीका सुन।"

क्या सीख मिलती है- गीता के इस श्लोक से सीख मिलती है कि व्यक्ति को ईश्वर या जीवन के सत्य को जानने के लिए जटिल रास्तों की नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम, अटूट विश्वास और समर्पण की आवश्यकता होती है। जब हम सच्चे मन से भगवान का ध्यान करते हैं और अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, तो जीवन के सारे संदेह दूर हो जाते हैं और हमें पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति होती है।

श्लोक- 2
भूमिरापोऽनलो वायुः खं मनो बुद्धिरेव च।
अहङ्कार इतीयं मे भिन्ना प्रकृतिरष्टधा ॥

अर्थ: भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि यह पूरा दिखाई देने वाला संसार और हमारा शरीर इन्हीं आठ चीजों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, मन, बुद्धि और अहंकार) से मिलकर बना है, जो उनकी ही शक्ति का हिस्सा हैं।

क्या सीख मिलती है- गीता के इस श्लोक से यह सीख मिलती है कि यह संपूर्ण ब्रह्मांड और हमारा शरीर (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश तथा मन, बुद्धि और अहंकार) तत्वों से बना है, जो स्वयं ईश्वर की ही क्ति हैं। इसलिए हमें प्रकृति के हर कण का सम्मान करना चाहिए और अपने अहंकार को त्यागकर हर कार्य को परमात्मा से जोड़कर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जीत की खुशी से ज्यादा हार का डर सताता है? गीता का यह श्लोक आपके भीतर भरेगा गजब का आत्मविश्वास

यह भी पढ़ें- जीत की खुशी से ज्यादा हार का डर सताता है? गीता का यह श्लोक आपके भीतर भरेगा गजब का आत्मविश्वास

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।