Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadrapada Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा की रात करें ये आसान उपाय, दूर होगी जीवन की हर बाधा

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:09 AM (IST)

    भाद्रपद पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल यह 7 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी। वहीं इस रात कुछ खास उपाय (Bhadrapada Purnima Night Upay) करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तो आइए इस तिथि से जुड़े कुछ उपाय को जानते हैं।

    Hero Image
    Bhadrapada Purnima Night Upay: भाद्रपद पूर्णिमा की रात करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 7 सितंबर 2025, दिन रविवार को पड़ रही है। वहीं, इस रात कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की हर बाधा दूर हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है, तो आइए उन खास उपाय (Bhadrapada Purnima Night Upay) को जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाद्रपद पूर्णिमा की रात करें ये उपाय (Bhadrapada Purnima 2025 Remedies)

    • चंद्रमा को अर्घ्य - भाद्रपद पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में एक चांदी के पात्र में जल, दूध, चावल और चीनी मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक शांति मिलती है।
    • मां लक्ष्मी की पूजा - इस रात माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। पूजा में लाल वस्त्र पहनें और देवी को लाल फूल, कमल का फूल और खीर का भोग लगाएं। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
    • पीपल के पेड़ की पूजा - भाद्रपद पूर्णिमा की रात पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। पीपल के पेड़ को भगवान विष्णु का निवास माना जाता है। यह उपाय पितृ दोष से मुक्ति पाने और जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है।
    • सत्यनारायण कथा का पाठ - इस रात घर में सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें। कथा के बाद प्रसाद को बांटें। ऐसा करने से सत्यनारायण भगवान की कृपा से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
    • तुलसी के पास दीपक - भाद्रपद पूर्णिमा की रात तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    • दान - पूर्णिमा तिथि की रात दान का संकल्प लें, फिर अगले दिन सुबह जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और अनाज का दान करें। कहा जाता है कि दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही श्री हरि की कृपा मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Bhadrapada Purnima पर करें इस स्तोत्र का पाठ, प्राप्त होगी लक्ष्मी जी की कृपा

    यह भी पढ़ें: Happy Onam 2025 Wishes: इन शुभ संदेशों से अपने प्रियजनों को कहें हैप्पी ओणम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner