विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basant Panchami 2025: अपनी लाडली बेटी को दें मां शारदे से जुड़े ये नाम, बनी रहेगी सरस्वती जी की कृपा

Published: Fri, 31 Jan 2025 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2025 01:56 PM (IST)

इस साल वसंत पंचमी (Basant Panchami 2025) का त्योहार रविवार 02 फरवरी को ही मनाया जाएगा। अगर इस खास मौके ...और पढ़ें

basant panchami 2025 सरस्वती जी से प्रेरित नाम। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
basant panchami 2025 सरस्वती जी से प्रेरित नाम। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

HighLights

  1. 02 फरवरी को मनाया जाएगा वसंत पंचमी का पर्व।
  2. खासतौर से की जाती है देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना।
  3. इस दिन किया जाएगा महाकुंभ में अमृत स्नान।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर को मनाया जाता है। इस दिन पर मुख्य रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है, जो ज्ञान, कला और संगीत की भी देवी हैं। साथ ही यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन महाकुंभ में अमृत स्नान भी किया जाएगा।

लड़कियों के लिए सरस्वती जी के नाम

शारदा - यह भी मां सरस्वती के लोकप्रिय नामों में से एक है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान, शिक्षा, संगीत और कला की देवी। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए ये नाम जरूर चुनें।

विद्या - विद्या का संबंध भी देवी सरस्वती जी से ही है। ऐसे में अगर वसंत पंचमी के विशेष अवसर पर आपके घर लड़की का जन्म होता है, तो आप इस छोटे और प्यारे नाम का चुनाव उसके लिए कर सकते हैं।

ऋचा - यह मां सरस्वती का ही एक नाम है, जो काफी मार्डन भी लगता है। ऋचा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है - "श्लोक या मंत्र रचना। इसलिए आप अपनी बेटी के लिए ये नाम भी चुन सकते हैं।

(Picture Credit: Freepik)

अक्षरा - देवी सरस्वती के इस नाम का अर्थ होता है - 'पत्र'। यह एक लोकप्रिय नाम भी है, जो बहुत ही मार्डन भी लगता है। इसलिए वसंत पंचमी के खास मौके पर आप घर जन्मी कन्या के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Basant Panchami 2025: कब और क्यों हुई विद्या की देवी मां शारदे की उत्पत्ति? ब्रह्मा जी से जुड़ी है कथा

वाणी - सरस्वती जी का वाणी से गहरा संबंध माना जाता है, साथ ही यह भी कहा जाता है कि वाणी, मां सरस्वती की ही देन है। ऐसे में आप यह छोटा-सा सुंदर नाम अपनी लाडली को दे सकते हैं।

शार्वरी - यह नाम सुनने में जितना यूनिक लगता है, इसका अर्थ भी उनका ही गहरा है। शार्वरी का मतलब होता है - रात, अंधकार को दूर करने वाली। इस नाम का संबंध भी देवी सरस्वती से ही माना जाता है।

आश्वी - यह भी एक यूनिक नाम है, जिसे सरस्वती का ही एक नाम माना जाता है। इसका अर्थ होता है - ऐश्वर्या का एक रूप या विजयी। इसलिए आप अपनी बेटी को यह प्यारा नाम भी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर होगा महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, नोट करें शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।