Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baisakhi 2024: आज मनाया जा रहा है बैसाखी का पर्व, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    बैसाखी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह रबी की फसल पकने का प्रतीक है। इस साल यह पर्व 13 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान को फसल पकने के लिए धन्यवाद देते हैं। इसके अलावा अपने - अपने घरों में विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं जब यह पर्व इतना करीब है तो इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 13 Apr 2024 09:28 AM (IST)
    Hero Image
    Baisakhi 2024: बैसाखी का पर्व कैसे मनाया जाता है ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Baisakhi 2024: सभी धर्म और क्षेत्रों की अपनी - अपनी मान्यताएं होती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं सिख समुदाय का नया साल शुरू होने वाला है, जिसे लोग बैसाखी के नाम से जानते हैं। इस साल यह 13 अप्रैल, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन सिखों के लिए बेहद खास होता है। हर साल बैसाखी पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह वह समय है, जब सिख धर्म के लोग अपने परिवार, दोस्तों, प्रियजनों के साथ इकट्ठा होते हैं और बैसाखी-विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में कब है महाष्टमी और नवमी? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त

    बैसाखी 2024, तिथि और शुभ मुहूर्त

    इस साल बैसाखी का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल 2024, दिन शनिवार यानी आज मनाया जा रहा है। वहीं इस दौरान बैसाखी संक्रान्ति का क्षण रात्रि 09 बजकर 15 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जिसे बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस बार बैसाखी सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आ रही है।

    बैसाखी का पर्व कैसे मनाया जाता है ?

    • बैसाखी भारत के अन्य हिस्सों में और दुनिया भर के सिखों और हिंदुओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।
    • इस दिन की शुरुआत सिखों गुरुद्वारों में भजन और प्रार्थना के साथ होती है।
    • इस शुभ अवसर पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जाते हैं।
    • यह पर्व सड़कों पर जुलूस, गायन और नृत्य द्वारा भी चिह्नित किया जाता है।
    • इस दिन अपने उत्साह को जाहिर करने के लिए पुरुष भांगड़ा और महिलाएं गिद्दा करती हैं, जो पंजाब का पारंपरिक लोक नृत्य है।
    • इसके साथ ही लोग अपने-अपने घरों में सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य स्वादिष्ट पंजाबी पकवान बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Gudi Padwa 2024: क्यों खास है गुड़ी पड़वा का पर्व ? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।