Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baisakhi 2024 Daan: बैसाखी पर इन चीजों का करें दान, करियर और बिजनेस में मिलेगी सफलता

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 10:30 AM (IST)

    आज देशभर में बैसाखी का त्योहार बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सिख धर्म में इस पर्व का काफी महत्व है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में यह त्योहार काफी लोकप्रिय है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो बैसाखी (Baisakhi 2024 Daan) के दिन इन चीजों का अवश्य दान करें। आइए जानते हैं-

    Hero Image
    Baisakhi 2024 Daan: बैसाखी पर इन चीजों का करें दान, करियर और बिजनेस में मिलेगी सफलता

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Baisakhi 2024 Daan: बैसाखी के त्योहार का अधिक महत्व है। देशभर में आज बैसाखी के पर्व को बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर लोग रबी की फसल तैयार होने पर भगवान का शुक्रिया करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि रबी फसल को लोग अग्नि देव को अर्पित करते हैं। इसके पश्चात तैयार अन्न को ग्रहण करते हैं। साथ ही आज मेष संक्रांति भी है। इस दिन स्नान-दान करने से इंसान के समस्त पाप खत्म हो जाते हैं और सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो बैसाखी के दिन इन चीजों का अवश्य दान करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Baisakhi 2024: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी का पर्व? जानिए सही तारीख और मनाने का तरीका

    इन चीजों का करें दान  

    • बैसाखी के दिन बिहार समेत कई जगहों पर सत्तू का दान और इसका सेवन करने की परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सत्तू का संबंध सूर्य, मंगल, गुरु से माना गया है। यही वजह है कि सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से सत्तू और गुड़ का सेवन करना चाहिए और साथ ही इसका दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक पर सदैव सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।  
    • इसके अलावा बैसाखी के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार गेहूं का दान कर सकते हैं। इस दिन गेहूं का दान करना शुभ माना जाता है। वहीं उड़द की दाल का दान करना अच्छा माना जाता है।  
    •  बैसाखी के दिन चावल की खीर का भी दान किया जा सकता है। मान्यता है कि खीर का दान करने से साधक को करियर और बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है।
    • सनातन धर्म में संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप, तप और दान का विधान है। इसके लिए मेष संक्रांति पर गेंहू, मसूर की दाल, चावल, गुड़ समेत लाल रंग युक्त चीजों (लाल रंग के कपड़े, लाल मिठाई) का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Baisakhi 2024 Wishes: अपनों को दें बैसाखी की लख-लख बधाइयां, भेजें ये प्यार भरे संदेश

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'