Zodiac Sign: इन 2 राशि के जातकों की किस्मत में होती है सरकारी नौकरी, सफल होने के लिए रोजाना करें ये काम
अगर आप राम भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। पूजा के समय हुनमान जी को लाल रंग का फूल फल चोला सिंदूर आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही रोजाना सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। हनुमान जी की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशि चक्र (Astrology) में 12 राशियां हैं। इनमें प्रथम राशि मेष और अंतिम राशि मीन है। मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी हैं। वहीं, मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। इसका आशय यह है कि सूर्य देव मेष राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। जबकि, शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों को जीवन में कभी सुखों की कमी नहीं होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि राशिचक्र की 2 राशि के जातकों की किस्मत में सरकारी नौकरी होती है? आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
मेष राशि
मेष राशि (Zodiac Sign) के जातकों पर राम भक्त हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है। इस राशि के जातकों के आराध्य यानी राशि भगवान हनुमान जी हैं। वहीं, राशि स्वामी मंगल देव हैं। इसके लिए मेष राशि के जातक पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। उनकी कृपा से मेष राशि के जातकों को जीवन में कभी किसी चीज का अभाव नहीं होता है। हालांकि, व्यक्ति को कर्मशील और सत्यवान होना जरूरी है। इस राशि के जातकों का शुभ रंग लाल है।
अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। पूजा के समय हुनमान जी को लाल रंग का फूल, फल, चोला, सिंदूर आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही रोजाना सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। मेष राशि के जातक नौकरी में बेहतर करते हैं। इनके लिए कारोबार करना कठिन होता है। कई अवसर पर कारोबा में मेष राशि के जातकों को भारी नुकसान होता है। मेष राशि के जातक मेडिकल यानी चिकित्सा और सेवा क्षेत्र में अपना हाथ आजमा सकते हैं। इन क्षेत्रों में मेष राशि के जातकों को जल्द सफलता मिलती है।
वृश्चिक राशि
राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान (Hanuman ji) जी हैं। इस राशि का शुभ रंग लाल है। वृश्चिक राशि का अनुकूल दिवस मंगलवार, गुरुवार और रविवार है। इन तीन दिनों में वृश्चिक राशि के जातक नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। इस राशि के जातकों पर भी हनुमान अपनी कृपा बरसाते हैं।
हनुमान जी की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही रोजगार और कारोबार में बेहतर करते हैं। अगर रत्न धारण करना चाहते हैं, तो वृश्चिक राशि के जातक मूंगा धारण कर सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक कारोबार में बेहतर करते हैं। इसके अलावा, सेवा के क्षेत्र में वृश्चिक राशि वाले अधिक सफल होते हैं। वृश्चिक राशि के जातक शिक्षा, सेवा और मीडिया में बेहतर करते हैं। इस राशि के जातक डॉक्टर, पुलिस, कोर्ट आदि क्षेत्र में किस्मत आजमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस साल कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।