Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Astrology New: किस देवी या देवता का वाहन है बिल्ली? इसलिए माना जाता है अशुभ

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 04:19 PM (IST)

    हिंदू धर्म में हर देवी-देवता का एक वाहन या सवारी होती है। जैसे शिव जी का वाहन नंदी को माना जाता है और गणेश जी का वाहन चूहा है। इसी प्रकार बिल्ली को भी एक देवी की सवारी माना गया है। आइए जानते हैं कि बिल्ली किस देवी या देवता की सवारी है और इसे अशुभ क्यों माना जाता है।

    Hero Image
    Omens related to Cat किस देवी या देवता का वाहन है बिल्ली?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Omens related to Cat: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई पशु-पक्षी को शुभ या अशुभता से जोड़कर देखा जाता है। इनमें से बिल्ली भी एक है, जिसे लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। कई लोग घर में बिल्ली पालना पसंद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिल्ली से व्यक्ति को क्या-क्या संकेत मिल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस देवी-देवता का वाहन है बिल्ली

    बिल्ली को माता लक्ष्मी की बहन और अलक्ष्मी का वाहन माना जाता है। शास्त्रों में अलक्ष्मी को दरिद्रता की देवी माना जाता है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, बिल्ली को राहु का भी वाहन माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक अशुभ ग्रह माना गया है। राहु और अलक्ष्मी जीवन में मुश्किलों का कारण बनते हैं। यही वजह है कि बिल्ली को अशुभता से जोड़कर देखा जाता है।

    सपने में बिल्ली देखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद रंग की बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता। यह सपना आपके साथ कुछ बुरा होने का संकेत देता है। वहीं सपने में आपने दो बिल्लियों को लड़ते हुए देखा भी अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ हो सकता है कि आपका किसी अपने से झगड़ा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें श्री उमा महेश्वर स्तोत्र का पाठ, प्रसन्न होंगे भगवान शिव

    बिल्ली का रास्ता काटना

    मान्यताओं के अनुसार, यदि आप किसी कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं, और रास्ते में बिल्ली आपके सामने से गुजर जाए, तो इसे एक अशुभ संकेत से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि इससे आपके कार्य में अड़चन आ सकती है। ऐसे में आपको बिल्ली के रास्ता काटने पर कुछ देर इंतजार करना चाहिए और इसके बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।

    बिल्ली का रोना

    ज्योतिष शास्त्र में बिल्ली का रोना शुभ नहीं माना गया है। यदि आप कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं और आपको बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है, तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके उस कार्य में रुकावट आ सकती है। 

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner