Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyotish Upay: गौ माता को ऐसे करें प्रसन्न, चमक उठेगा आपका सोया हुआ भाग्य

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 05:16 PM (IST)

    हिंदू धर्म में हाथी से लेकर गाय और अन्य कई पशु-पक्षियों को पूजनीय माना गया है। वहीं हिंदू धर्म में पहली रोटी गाय के लिए निकलने का विधान है। माना जाता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन गाय को रोटी या फिर चारा खिलाता है उसे जीवन में दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में आइए जानते हैं गौ माता की कृपा प्राप्ति के उपाय।

    Hero Image
    Gau Pujan गाय को रोटी के साथ खिलाएं ये चीज

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jyotish Upay for Cow: हिंदू धर्म में ऐसे कई पशु-पक्षी माने गए हैं, जिन्हें शुभता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। वहीं, सनातन धर्म में गाय का विशेष महत्व माना जाता है और इस गौ माता कहकर संबोधित किया जाता है। साथ ही गाय में सभी देवी-देवताओं का भी वास माना जाता है। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं, कि आप किस प्रकार गाय माता की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपको जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलेगा कई दोष से छुटकारा

    माना जाता है कि यदि आप रोजाना गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाते हैं, तो इससे आपको कुंडली में मौजूद कई प्रकार के दोष से छुटकारा मिल सकता है। जिससे आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। वहीं यह भी माना जाता है कि गाय के गले और पीठ को सहलाने वह प्रसन्न होती है, जिससे व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलता है।

    करें ये काम

    स्वयं भोजन करने से पहले गाय को रोटी खिलाएं और गौ माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही गाय के रोजा हरा चारा खिलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, बुध ग्रह की अशुभता से बचने के लिए भी गाय को हरा चारा खिलाना अच्छा माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए मीन राशि के जातक जरूर करें ये आसान उपाय

    मंदिर में रखें ये तस्वीर

    देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए मंदिर में गाय की भी तस्वीर रख सकते हैं। साथ ही रोजाना गौ माता की पूजा करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इसके साथ ही गौ माता की सेवा करना भी बहुत ही पुण्यकारी माना गया है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'