विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए मीन राशि के जातक जरूर करें ये आसान उपाय

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sat, 30 Mar 2024 03:22 PM (IST)

जिन लड़कों या जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उनकी शादी जल्द हो जाती है। वहीं शुक्र ...और पढ़ें

Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए मीन राशि के जातक जरूर करें ये आसान उपाय
Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए मीन राशि के जातक जरूर करें ये आसान उपाय

HighLights

  1. सुखों के कारक शुक्र देव लड़कों के विवाह के कारक माने जाते हैं।
  2. शुक्र ग्रह के अस्त होने पर भी शादी में अड़चनें आती हैं।
  3. ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Marriage Remedies: सुखों के कारक शुक्र देव लड़कों के विवाह के कारक माने जाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो जिन लड़कों या जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, उनकी शादी जल्द हो जाती है। वहीं, शुक्र ग्रह कमजोर होने पर न केवल सुखों में कमी आती है, बल्कि शादी में भी बाधा आती है। शुक्र ग्रह के अस्त होने पर भी शादी में अड़चनें आती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। अगर आप मीन राशि के जातक हैं, तो शीघ्र विवाह हेतु इन उपायों को जरूर करें। आइए, उपाय जानते हैं-

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

शीघ्र विवाह के उपाय

  • कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने हेतु रोजाना पानी में इलायची मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। साथ ही सुखों में भी वृद्धि होती है।
  • अगर आप कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो हर शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। इस उपाय को करने से अविवाहित लड़कों की शादी के योग बनते हैं।
  • ज्योतिषियों की मानें तो देवों के देव महादेव की पूजा करने से भी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। अतः हर सोमवार और शुक्रवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मीन राशि के राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से भी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। अतः हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।