विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें इनमें से कोई एक उपाय, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Fri, 29 Mar 2024 08:19 PM (IST)

सनातन शास्त्रों में शनि देव को मोक्ष प्रदान करने वाले देवताओं की श्रेणी में रखा गया है। धार्मिक मत है ...और पढ़ें

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें इनमें से कोई एक उपाय, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें इनमें से कोई एक उपाय, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

HighLights

  1. न्याय के देवता शनि देव जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त हैं।
  2. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से भी शनि की बाधा से मुक्ति मिलती है।
  3. शनिवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shaniwar Ke Upay: शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। सनातन शास्त्रों में शनि देव को मोक्ष प्रदान करने वाले देवताओं की श्रेणी में रखा गया है। धार्मिक मत है कि शनि देव की पूजा-उपासना करने से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से शनि देव की पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और दरिद्रता से निजात पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन न्याय के देवता शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इनमें से कोई एक उपाय जरूर करें। आइए, उपाय जानते हैं-

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

शनि देव के उपाय

  • अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करें। इस समय शनि देव का तेल स्नान करें। ऐसा करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। आप निकटतम मंदिर जाकर शनिदेव को तेल अर्पित कर सकते हैं।
  • धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से भी शनि की बाधा से मुक्ति मिलती है। इस समय दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। आप लिखित (नोटबुक पर लिखकर) दशरथ कृत शनि स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं।

  • सनातन शास्त्रों में निहित है कि न्याय के देवता शनि देव जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त हैं। अतः शनि देव की कृपा पाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। आप श्याम दरबार जाकर बांसुरी भी दान स्वरूप में भेंट कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • अगर आप घर में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन बांसुरी खरीदकर घर ले आएं। इसे पूजा गृह में रखें। इस उपाय को करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • शनि देव को प्रसन्न करने हेतु शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। इसके लिए काले तिल, उड़द की दाल, कंबल, चमड़े का चप्पल, लोहा आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को हर शनिवार के दिन करें।

यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '