Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पितृ दोष से मिलेगी राहत
धार्मिक मत है कि अमावस्या तिथि पर देवों देवों के देव महादेव की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही पितरों की कृपा साधक पर बरसती है। इस शुभ अवसर पर राशि अनुसार दान-पुण्य भी किया जाता है।
-1750766846497.webp)
Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या का धार्मिक महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। अमावस्या तिथि पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक के जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। इस शुभ अवसर पर पितरों की भी पूजा की जाती है।
धार्मिक मत है कि अमावस्या तिथि पर गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप भी पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आषाढ़ अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। अभिषेक के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ अमावस्या के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ अनलायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ नटराज नमः और ॐ सुघोषायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या को पूजा के समय 'ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ निरञ्जनायै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ श्रीमत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ ज्योतिलिंग नमः और ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ उमापति नमः और ॐ जंगमायै नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ गोरापति नमः और ॐ जगद्भूतायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ ओंकारेश्वर नमः और ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ त्रिनेत्रधारी नमः और ॐ शरण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ लंकेश्वर नमः और ॐ अनन्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ अमावस्या पर तर्पण करते समय करें इस चालीसा का पाठ, पितृ होंगे प्रसन्न
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।