Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2025 Daan: अक्षय तृतीया पर करें इन वस्तुओं का दान, दूर होगी आर्थिक तंगी

    अक्षय तृतीया का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दान करने का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी खुश होती हैं और भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद देती हैं। इस साल यह पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा तो आइए यहां जानते हैं कि इस दिन (Akshaya Tritiya 2025) क्या दान करना शुभ माना जाता है?

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 12 Apr 2025 05:08 PM (IST)
    Hero Image
    Akshaya Tritiya 2025 Daan: अक्षय तृतीया पर करें ये दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी काम शुभ फल देता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। कहते हैं कि इस दिन (Akshaya Tritiya 2025) दान जरूर करना चाहिए। इससे अन्न और धन में बरकत होती है, तो चलिए यहां जानते हैं कि इस मौके पर क्या दान करना शुभ माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय तृतीया पर दान का महत्व (Akshaya Tritiya 2025 Significance)

    अक्षय तृतीया पर दान करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सभी दुखों का नाश होता है। हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन ज्यादा से ज्यादा दान करें, लेकिन दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसके बारे में किसी को जानकारी न हो।

    अक्षय तृतीया पर करें ये दान (Akshaya Tritiya 2025 Daan List)

    अन्न - अक्षय तृतीया पर अन्न का दान सबसे महत्वपूर्ण दान माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मौके पर अन्न का दान करने से घर में बरकत आती है।

    वस्त्र - अक्षय तृतीया पर वस्त्र का दान भी बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में जरूरतमंदों को कपड़ों का दान जरूर करें।

    सोना-चांदी- इस दिन सोने और चांदी का दान भी अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन और समृद्धि प्रदान करती हैं।

    छाता - अक्षय तृतीया के दिन छाता का दान भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली मुश्किलों का अंत होता है।

    दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान (Akshaya Tritiya 2025 Daan Rules)

    • दान करते समय मन में कोई गलत भाव न रखें।
    • दान करने के लिए हमेशा अच्छी वस्तुओं का उपयोग करें।
    • जरूरतमंदों को ही दान करें।
    • दान करते समय किसी भी प्रकार के अहंकार से बचें।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी को प्रिय हैं ये 3 राशियां, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।