Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sankashti Chaturthi 2024: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को अर्पित करें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2024) का व्रत बेहद मंगलकारी माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को रखने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही कल्याण की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार यह व्रत 18 दिसंबर को रखा जाएगा तो आइए इस दिन उन्हें क्या अर्पित करना चाहिए जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Mon, 16 Dec 2024 05:03 PM (IST)
    Hero Image
    Sankashti Chaturthi 2024: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को चढ़ाएं ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का दिन बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है, जो भक्त इस दिन भक्ति और समर्पण के साथ बप्पा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, उन्हें जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पौष महीने की अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत 18 दिसंबर, 2024 को रखा जाएगा। कहते हैं कि इस व्रत (Akhuratha Sankashti Chaturthi 2024) का पालन करने से जीवन में शुभता आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, गणेश जी को कुछ चीजें बहुत ही प्रिय हैं, तो आइए इस मौके पर उन्हें क्या अर्पित करना शुभ माना जाता है उनके बारे में जानते हैं।

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things To Lord Ganesha)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर विघ्नहर्ता को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर बप्पा को केले का भोग लगाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को इस पावन तिथि पर भगवान गणेश को लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर बप्पा को गुलाब के फूल चढ़ाने चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को लगाना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर बप्पा को नीले फूल अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस पावन मौके पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर बप्पा को नारियल और कलावा अर्पित करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Lohri 2025: कब और क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार, जानिए इसका महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।