Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 09:30 AM (IST)

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक को बुद्धि विद्या और ज्ञान मिलता है। धार्मिक मत है कि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। इस बार अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 30 दिसंबर 2023 को है।

    Hero Image
    Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: सनातन धर्म में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व है। भगवान गणपति को शास्त्रों में प्रथम पूज्य माना गया है। दैनिक पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस बार अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 30 दिसंबर 2023 को है। माना जाता है कि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक को बुद्धि, विद्या और ज्ञान मिलता है। धार्मिक मत है कि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए, जिससे साधक का जीवन सुखमय होता है और धन का लाभ मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन इन चीजों का करें दान

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन दान करने का अहम महत्व है। इस दिन गरीबों को रजाई, कंबल और स्वेटर का दान देना चाहिए और भोजन कराना चाहिए।

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन अन्न का दान करना चाहिए। इससे साधक को भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    इसके अलावा अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर पशु-पक्षियों को खाने पीने की चीजें दान करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में रखें ये चीजें, खींची चली आएगी सुख-समृद्धि

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त

    दैनिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 43 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 31 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर तिथि का समापन होगा। चतुर्थी तिथि पर चंद्र दर्शन करने का विधान है। इस बार 30 दिसंबर को अखुरथ संकष्टी का व्रत रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Shiv Pujan Vidhi: नववर्ष के दिन ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक, घर में सदैव रहेगी सुख-शांति

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।