विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 22 Oct 2024 05:06 PM (IST)

हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी (Kalashtami 2024) मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र ...और पढ़ें

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का धार्मिक महत्व
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का धार्मिक महत्व

HighLights

  1. अहोई अष्टमी कार्तिक महीने में मनाई जाती है।
  2. 24 अक्टूबर को कालाष्टमी भी मनाई जाएगी।
  3. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के अगले दिन अहोई अष्टमी मनाई जाती है। यह पर्व पुत्र की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए किया जाता है। विवाहित महिलाएं कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पुत्र की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उनके पुत्रों को पृथ्वी लोक पर स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। अहोई अष्टमी पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, तो अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2024) के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: कार्तिक महीने में कब है कालाष्टमी? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त (Ahoi Ashtami Puja Timing)

अहोई अष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 05 बजकर 42 मिनट से लेकर 06 बजकर 59 मिनट तक है। वहीं, तारा देखने के लिए शुभ समय संध्याकाल में 06 बजकर 06 मिनट है। व्रती इस समय तारा देखकर व्रत खोल सकती हैं। अहोई अष्टमी पर चन्द्रोदय समय देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर है।

इन चीजों का दान करें

  • अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन गेहूं, गुड़, मूंगफली, शहद आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
  • अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन मकई, पके केले, पपीता, पीले रंग का वस्त्र, बेसन, चने की दाल आदि चीजों का दान करें।
  • देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए अहोई अष्टमी के दिन चावल, चीनी, दूध, दही और सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
  • हनुमान जी की कृपा पाने के लिए अहोई अष्टमी पर सेब, मसूर दाल, लाल रंग का वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी भी दूर होगी।
  • अगर आप भगवान गणेश की कृपा पाना चाहते हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन साबुत मूंग, मोदक, तुलसी, हरी सब्जी, हरे रंग के फल आदि चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: अहोई अष्टमी का व्रत इन कार्यों से हो सकता है खंडित, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।