विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहोई अष्टमी पर बादलों की वजह से न दिखें तारे तो कैसे खोलें व्रत? शास्त्रों में लिखे हैं ये अचूक नियम

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:23 PM (IST)

अहोई अष्टमी पर मुख्य रूप से तारे देखने के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। अगर किसी ...और पढ़ें

अहोई अष्टमी पर तारे न दिखने पर ऐसे करें पूजा  (Picture Credit: AI Generated)

अहोई अष्टमी पर तारे न दिखने पर ऐसे करें पूजा (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. संतान की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी व्रत।

  2. तारे न दिखने पर पंचांग समय अनुसार अर्घ्य दें।

  3. श्रद्धा और भावना से व्रत पूर्ण माना जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुखी जीवन की कामना में रखा जाता है। इस दिन माताएं अहोई माता की पूजा-अर्चना करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और संतान की अच्छी सेहत का आशीर्वाद माता से लेती हैं।

शास्त्रों की मानें तो इस दिन तारों को देखकर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है और उसके बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। वहीं कई बार मौसम खराब होने, आसमान में बादल होने या प्रदूषण के कारण तारे दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि अगर अहोई अष्टमी पर तारे नजर न आएं तो पूजा और अर्घ्य कैसे दिया जा सकता है?

यही नहीं ऐसे में यह भी लगता है कि क्या व्रत पूर्ण माना जाएगा। इस साल अहोई अष्टमी आज यानी 01 नवंबर की मनाई जा रही है। आइए आपको बताते हैं इस दिन तारे न निकलने पर कैसे करें पूजन।

अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य कैसे दिया जाता है?

अहोई अष्टमी के दिन तारों को अर्घ्य देने का विशेष महत्व माना जाता है। शाम के समय पूजा करने के साथ इसके लिए सबसे पहले एक लोटे में शुद्ध जल भर लें। अब इसमें थोड़ा कच्चा दूध, रोली, अक्षत और लाल फूल डालें। अर्घ देते समय हाथ में थोड़े से गेहूं या चावल के दाने और मिठाई रखें। इसके बाद उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण या पूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़ी हो जाएं।
अर्घ्य देते समय ध्यान रखें कि आप किसी आसनी या पाटे पर ही खड़ी होकर ही अर्घ्य दें। ध्यान रखें कि अर्घ्य का जल पैरों में नहीं गिरना चाहिए। अर्घ्य देते समय आप 'ॐ अहोई मात्रे नमः' मंत्र का जाप करें। तारों को अर्घ्य देने के बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करें प्रणाम करें और संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें।

अहोई अष्टमी पर तारे न दिखें तो क्या करें?

अगर किसी वजह से आसमान साफ नहीं हैं और आसमान में बादलों के कारण तारे नजर न आएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको कुछ आसान उपाय आजमाने चाहिए।

  • अगर आपको आसमान में तारे नजर न आएं, तो आप पंचांग में दिए गए तारों के उदय के समय को आधार मानते हुए तारे को अर्घ्य दें। इसके लिए पंचांग में जो
  • तारे निकलने का समय दिया है ठीक उसी समय आप पूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़े हो जाएं और तारों की तरफ जल अर्पित करें।
  • इस दौरान मन में अहोई माता और तारों का ध्यान करते हुए संतान की मंगलकामना करें। धार्मिक मान्यता में पूजा के दौरान श्रद्धा और भावना को भी विशेष महत्व दिया गया है और माता अहोई आपको श्रद्धा के अनुसार फल देती हैं।
  • अगर आप किसी अन्य शहर में तारे निकले हैं तो उन्हें भी वीडियो के माध्यम से देखते हुए अर्घ्य दे सकती हैं।
  • यदि आप सच्चे मन से प्रार्थना करके अपने परिवार के किसी सदस्य के शहर में निकले हुए तारे को देखकर अर्घ्य देती हैं, तो ये भी आपको उतना ही फल देता है।

अगर आप भी अहोई अष्टमी का व्रत करती हैं और आप तारों को अर्घ्य देकर पूजा करती हैं, तो आपको तारे न दिखने पर भी यहां बताए नियमों के अनुसार पूजन और तारों को अर्घ्य देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अहोई माता की पूजा में 8 कोष्ठक का क्या है राज? संतान की लंबी उम्र से जुड़ा है गहरा रहस्य

यह भी पढ़ें- संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी व्रत कल, जानें शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।