Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aghan Month 2022 Vrat Tyohar: आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष माह, विवाह पंचमी सहित पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 07:36 AM (IST)

    Aghan Month 2022 Vrat Tyohar अगहन मास को मार्गशीर्ष मास के नाम भी जानते हैं। इस मास में विवाह पंचमी मोक्षदा एकादशी गीता जयंती विनायक चतुर्थी जैसे कई व ...और पढ़ें

    Hero Image
    Aghan Month 2022 Vrat Tyohar: मार्गशीर्ष माह के व्रत त्योहार

    नई दिल्ली, Aghan Month 2022 Vrat Tyohar: हिंदू धर्म अगहन मास का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह नौवां माह माना जाता है। इसे मार्गशीर्ष नाम भी कहते हैं। यह मास हिंदू व्रत त्योहारों के लिए काफी खास माना जाता है। इस मास में भगवान विष्णु के साथ श्री कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस मास में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए सबसे अच्छा होता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्म शास्त्रों के अनुसार अगहन का महीना अत्यंत पवित्र होता है। क्योंकि इस माह से ही सतयुग का आरंभ भी माना जाता है। इस माह में कोई बड़ा तीज त्योहार नहीं पड़ते हैं लेकिन इस माह में कई व्रत पड़ते हैं। इस माह में विवाह पंचमी के साथ उत्पन्ना एकादशी, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती जैसे व्रत पड़ते हैं। देखिए मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

    Aghan Month 2022: 9 नवंबर से शुरू हो रहा अगहन मास, इस माह में जरूर करें ये खास काम

    कब से कब तक अगहन मास

    हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा समाप्त होने के साथ अगले जिन ही अगहन मास का आरंभ हो जाता है। इस साल अगहन मास का आरंभ 9 नवंबर 2022 से हो रहा है जो अगहन मास की पूर्णिमा तिथि यानी 8 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा है।

    अगहन 2022 में पड़ने वाले व्रत त्योहार (Aghan Month 2022 Vrat Tohar)

    9 नवंबर 2022 2022, बुधवार- अगहन, मार्गशीर्ष मास आरंभ

    11 नवंबर 2022, शुक्रवार- सौभाग्य सुंदरी व्रत

    12 नवंबर 2022, शनिवार- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

    16 नवंबर 2022, बुधवार- काल भैरव जयंती, वृश्चिक संक्रांति

    20 नवंबर 2022, रविवार- उत्पन्ना एकादशी

    21 नवंबर 2022, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत

    22 नवंबर 2022, मंगलवार- मार्गशीर्ष की मासिक शिवरात्रि

    23 नवंबर 2022, बुधवार- मार्गशीर्ष अमावस्या

    27 नवंबर 2022, रविवार- विनायक चतुर्थी

    28 नवंबर 2022, सोमवार- विवाह पंचमी

    29 नवंबर 2022, मंगलवार- चंपा षष्ठी

    3 दिसंबर 2022, शनिवार- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती

    4 दिसंबर 2022, रविवार- वैष्णव मोक्षदा एकादशी

    5 दिसंबर 2022, सोमवार- अनंग त्रयोदशी व्रत, सोम प्रदोष व्रत

    7 दिसंबर 2022, बुधवार- अन्नपूर्णा जयंती, पूर्णिमा व्रत, सत्य व्रत

    8 दिसंबर 2022, गुरुवार- अगहन पूर्णिमा, मार्गशीर्ष पूर्णिमा

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।