Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 10 October 2022: आज कार्तिक मास के पहले दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल, देखिए यहां

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 04:38 AM (IST)

    Aaj ka rashifal 10 October 2022 आज कार्तिक मास का पहला दिन है। कुछ राशि है जिन्हें तनाव का सामना करना पद सकता तो कुछ जातकों को धन लाभ भी होगा। राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

    Hero Image
    Aaj ka rashifal 10 October 2022 दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन।

    नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 10 October 2022: हिन्दू पंचांग के मुताबिक आज 10 अक्टूबर, 2022 सोमवार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से भगवान श्री कृष्ण का प्रिय कार्तिक मास का प्रारम्भ हो जाएगा। जातकों के लिए आज का मिला जुला रहेगा। कुछ लोगों को धन लाभ होगा तो किसी तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल प्रात: 07:30 बजे से 10:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। पंचक शाम 04:02 बजे पर समाप्त हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

    makar

    मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। राहु चंद्रमा की युति मन को प्रभावित करती है। बहते हुए जल में आठ-दस जीवित मछली दिन के समय प्रवाहित करें।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

    vri

    भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। विवाद न करें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

    mithun

    आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दिया गया रुपया प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

    kark

    पिता या घर के मुखिया या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

    singh

    व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

    kanya

    स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

    tula

    व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

    vrischik

    रोग या शत्रु तनाव का कारण होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

    dhanu

    आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

    makar

    राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

    kumbh

    उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

    meen

    रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।