Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 6 July 2025: देवशयनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार आज यानी देवशयनी एकादशी के दिन कई तरह के शुभ और मंगलकारी योग बन रहे हैं। देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास शुरू होता है। ऐसे में एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 6 July 2025) पंचांग।

    By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 06 Jul 2025 08:50 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj ka Panchang 06 July 2025: आज का पंचांग

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज शुक्रवार 6 जुलाई के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। अत: आज यानी 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2025) मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग ( (Aaj ka Panchang 06 July 2025) ) और जानते हैं शुभ मुहूर्त और योग के विषय में।

    यह भी पढ़ें: जुलाई महीने में कब दिखेगा बक मून? इन राशियों को होगा फायदा, एक क्लिक में जानें सबकुछ

    देवशयनी एकादशी

    देवशयनी एकादशी, जिसे हरिशयनी या पद्मा एकादशी भी कहा जाता है, आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान शुभ कार्य, जैसे विवाह आदि, रोक दिए जाते हैं और साधना, जप, तप और दान का महत्व बढ़ जाता है। इस वर्ष देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को पड़ रही है।

    धार्मिक मान्यता

    मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर शयन करते हैं और चार महीनों तक वहीं रहते हैं। इस समय को देवशयन काल माना जाता है। इन चार महीनों के दौरान भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु व्रत, उपवास और विशेष पूजा करते हैं।

    एकादशी की अवधि-

    • एकादशी तिथि आरंभ- शाम 06:58 बजे से, 05 जुलाई 2025
    • एकादशी तिथि समाप्त- रात्रि 09:14 बजे तक, 06 जुलाई 2025

    आज का पंचांग (Panchang 6 July 2025)

    • आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त - 6 जुलाई रात 09 बजकर 14 मिनट तक  
    • संवत - 2082
    • साध्य योग - रात 09 बजकर 27 मिनट तक
    • वणिज करण - सुबह 08 बजकर 08 मिनट तक
    • दि- रविवार
    • ऋतु - ग्रीष्म

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    • सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर
    • सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 23 मिनट पर
    • चंद्रोदय - दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर
    • चंद्रास्त- 7 जुलाई देर रात 2 बजकर 07 मिनट पर

    शुभ समय

    • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक
    • अमृत काल - दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक

    अशुभ समय

    1. राहुकाल - शाम 50 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक
    2. गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शाम 05 बजकर 39 मिनट तक
    3. यमगंडा - दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक

    आज का नक्षत्र

    • आज चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे…
    • विशाखा नक्षत्र: रात 10 बजकर 42 मिनट तक
    • सामान्य विशेषताएं: ईर्ष्या, कंजूसी, क्रोधी स्वभाव, धार्मिकता, ईमानदारी, महत्त्वाकांक्षा, योद्धा स्वभाव, हास्यप्रियता, विनम्रता और न्यायप्रियता
    • नक्षत्र स्वामी: बृहस्पति
    • राशि स्वामी: शुक्र, मंगल
    • देवता: इंद्राग्नि - यज्ञ के देवता
    • प्रतीक: विजय का मेहराब या कुम्हार का चाक

    यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।