Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buck Moon 2025: जुलाई महीने में कब दिखेगा बक मून? इन राशियों को होगा फायदा, एक क्लिक में जानें सबकुछ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 04 Jul 2025 06:57 PM (IST)

    बक मून (Buck Moon 2025 Date) के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में दिखाई देता है। सनातन धर्म में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। बक मून के दिन चंद्र देव की कृपा तीन राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

    Hero Image
    Buck Moon 2025: इन राशियों पर बरसेगी चंद्र देव की कृपा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद विधि विधान पूर्वक भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही जप, तप और दान-पुण्य करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की कृपा बरसती है। पूर्णिमा तिथि पर बक मून दिखाई देता है, लेकिन क्या आपको पता है कि जुलाई महीने में कब बक मून दिखाई देगा और किन राशि के जातकों (Buck Moon zodiac impact) के लिए शुभ साबित होगा?

    यह भी पढ़ें: कब और क्यों मनाई जाती है कामिका एकादशी? यहां नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Guru Purnima Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में पूर्णिमा तिथि 10 जुलाई को देर रात 01 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 11 जुलाई को देर रात 02 बजकर 06 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी। उदया तिथि गणना अनुसार, 10 जुलाई को आषाढ़ या गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।

    कब दिखाई देगा बक मून? (Buck Moon 2025 date and time)

    जानकारों की मानें पश्चिमी देशों में जुलाई के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को बक मून कहा जाता है। इसे कई नामों से जाना जाता है। कई जगहों पर इसे थंडर मून कहा जाता है। वहीं, कई अन्य जगहों पर बक मून को हे मून भी कहा जाता है। इस दिन से विंटर सीजन के लिए राशन (खाने-पीने की चीजें) भी जमा किया जाता है। इस साल 10 जुलाई को बक मून दिखाई देगा।

    इन राशियों को होगा लाभ (Buck Moon 2025 horoscope effects)

    गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्र देव के मकर राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें धनु और मीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इसके साथ ही मकर राशि के जातकों को भी फायदा होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर पर खुशियों जैसा माहौल रहेगा। परिवार के लोगों में प्यार और स्नेह बना रहेगा। घर पर मेहमानों का आना होगा। गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें: भगवा वस्त्र क्यों पहनते हैं कांवड़ यात्री, जानिए इस रंग का महत्व और शक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।