Aaj Ka Panchang 5 July 2025: शनिवार के दिन की शुरुआत से पहले पढ़ें पंचांग और नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं आज का (Aaj Ka Panchang 5 July 2025) पंचांग व शुभ-अशुभ मुहूर्त के विषय में।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Panchang 5 July 2025: आज शनिवार का दिन है। यह दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन-दौलत, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन (5 July 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
Aaj Ka Panchang 5 July 2025: आज का पंचांग -
- सूर्य राशि - मिथुन
- चंद्र राशि - तुला
- पक्ष - शुक्ल
- तिथि - दशमी शाम 06:58 बजे तक
- योग - सिद्ध रात्रि 08:36 बजे तक
- करण - तैतिल प्रात: 05:45 बजे तक
- करण - गरज शाम 06:58 बजे तक।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर
- सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 23 मिनट पर
- चन्द्रोदय - देर रात 02 बजकर 42 मिनट पर
- चंद्रास्त - दोपहर 01 बजकर 10 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत - सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक
- अमृत काल - सुबह 09:57 बजे से सुबह 11:45 बजे तक।
अशुभ समय
- गुलिक काल - सुबह 05:28 बजे से सुबह 07:13 बजे तक
- यमगंड - दोपहर 02:10 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक
- राहु काल - सुबह 08:57 बजे से सुबह 10:41 बजे तक।
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- स्वाति नक्षत्र - शाम 07:51 बजे तक
- सामान्य विशेषताएं - स्वतंत्र स्वभाव, लचीलापन, शिष्टाचार, बुद्धिमत्ता, आत्मसंयम, समाजप्रियता, संवेदनशीलता, शांत स्वभाव, शालीनता और आकर्षक व्यक्तित्व।
- नक्षत्र स्वामी - राहु
- राशि स्वामी - शुक्र
- देवता - वायु देव (पवन देवता)
- प्रतीक - हवा में झुकती हुई एक नई कली।
करें इन मंत्रों का जाप
1. ॐ शं शनैश्चराय नमः।।
2. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
3. ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
4. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा:।।
यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2025: 26 या 27 जुलाई, कब है हरियाली तीज? नोट करें डेट, टाइम और पूजा विधि
Note - यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।