आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: करवाचौथ पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, नोट कर लें पूजा का सही मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ मनाया जा रहा है, जो सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन ...और पढ़ें

29 अक्टूबर 2026 का पंचांग
HighLights
करवाचौथ 29 अक्टूबर 2026 को, सुहागिनों के लिए विशेष दिन।
परिघ योग, अमृतकाल, अभिजीत मुहूर्त जैसे कई शुभ योग बन रहे।
पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय और राहुकाल की विस्तृत जानकारी।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू पंचांग के आधार पर आज 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवाचौथ मनाया जा रहा है। आज का दिन खासतौर पर शुभ रहने वाला है क्योंकि आज परिघ योग, अमृतकाल और अभिजीत मुहूर्त जैसे कई खास योग बन रहे हैं।
आज का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं आज करवाचौथ के मौके पर तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 29 October 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
29 अक्टूबर 2026 का हिंदी पंचांग
तिथि: कृष्ण पक्ष की चतुर्थी – रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक, फिर पंचमी तिथि
योग: परिघ – अगले दिन तड़के 12 बजकर 06 मिनट (30 अक्टूबर) तक, फिर शिव
करण: बव – सुबह 11 बजकर 37 मिनट तक
करण: बालव – रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक तक, फिर कौलव
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: सुबह 06 बजकर 31 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 38 मिनट तक
चंद्रोदय का समय: रात्रि 08 बजकर 17 मिनट तक
चंद्रास्त का समय: सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: तुला राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: वृषभ राशि में (रात्रि 10 बजकर 06 मिनट तक), फिर मिथुन राशि में प्रवेश
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
अमृत काल: सुबह 08 बजकर 17 मिनट से सुबह 09 बजकर 44 मिनट तक और अगले दिन तड़के 01 बजकर 03 मिनट से तड़के 02 बजकर 30 मिनट (30 अक्टूबर) तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 28 मिनट से दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक
गुलिकाल: सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक
यमगण्ड: सुबह 06 बजकर 31 मिनट से सुबह 07 बजकर 54 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
रोहिणी नक्षत्र: सुबह 11:11 बजे तक, फिर मृगशिरा
नक्षत्र स्वामी: चंद्रदेव
राशि स्वामी: शुक्रदेव
देवता: ब्रह्मा या प्रजापति
प्रतीक: बैलगाड़ी का पहिया
सामान्य विशेषताएं: कलात्मक, रोमांटिक, कुशल व्यापारी, विलासी, जिद्दी, प्रभावशाली आंखें, ईमानदार, सत्यवादी, बातचीत में माहिर, एकाग्र और शांत मन।
करवाचौथ 2026
करवाचौथ पूजा मुहूर्त: 29 अक्टूबर, शाम 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक
अवधि: 01 घंटा 17 मिनट
व्रत समय: सुबह 06 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक
चंद्रोदय समय: रात 08 बजकर 17 मिनट तक
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 29 अक्टूबर, तड़के 01 बजकर 06 मिनट तक
चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर, रात 10 बजकर 09 मिनट तक
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का पावन व्रत रखा जाता है। दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और गुजरात के पंचांग के अनुसार इस दौरान कार्तिक मास होता है। देखा जाए तो केवल महीने के नाम में अंतर होता है, जबकि सभी राज्यों में यह व्रत एक ही दिन मनाया जाता है।
यह पावन पर्व भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी के दिन ही पड़ता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए यह कठिन उपवास रखती हैं। इस विशेष दिन पर विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की पूजा-अर्चना करती हैं। चंद्रमा के दर्शन करने और उन्हें अर्घ्य देने के पश्चात ही यह व्रत खोला जाता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कब दिखेगा करवाचौथ का चांद? पंडित जी से जानिए चंद्रोदय का समय
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में रहेगा चंद्रमा, जानें व्रत खोलने का सही समय
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
