करवाचौथ पर भद्रा काल से सुहागिन महिलाओं की बढ़ी चिंता, ज्योतिषी ने बताया सरगी मुहूर्त और चांद की टाइमिंग
करवाचौथ 2026 (Karwa Chauth 2026) पर भद्रा काल के साये से चिंतित सुहागिनों के लिए ज्योतिषी पूजा आहूजा ने शुभ ...और पढ़ें
-1793158821154_m.webp)
करवाचौथ पर कब करें पूजा? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, करवाचौथ का पर्व 29 अक्टूबर (Kab Hai Karwa Chauth 2026) को मनाया जाएगा। यह सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य, समर्पण और अटूट प्रेम का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ के दौरान भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि भद्रा काल में शुभ कार्य और पूजा करने की मनाही होती है। इस बार करवाचौथ पर भद्रा का साया रहेगा, जिसकी वजह से सुहागिन महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि करवा चौथ के दिन भद्रा का समय क्या रहेगा और इसका वास कहां होगा। आइए एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा से जानते हैं कि करवाचौथ पर भद्रा का साया होने की स्थिति में पूजा का सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
पूजा आहूजा बताती हैं कि करवाचौथ के पावन पर्व पर भद्रा का साया और पूजा के शुभ मुहूर्तों को लेकर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
भद्रा काल और उसका प्रभाव (Karwa Chauth 2026 Bhadra Kaal Time)
पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के दिन सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक लगभग 21 मिनट के लिए भद्रा रहेगी।
मान्यता के अनुसार, इस दौरान भद्रा का वास स्वर्ग लोक में होगा, इसलिए इसे बहुत अधिक अशुभ नहीं माना जाता है।
फिर भी, इस समय नई सुहाग की चीजें पहनने या कोई नया शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
भद्रा सुबह 6 बजकर 46 मिनट समाप्त हो जाएगी, इसलिए दिनभर के व्रत और शाम की पूजा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। महिलाएं बिना किसी चिंता के अपनी सभी तैयारियां और पूजा संपन्न कर सकती हैं।
करवाचौथ 2026 पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Puja Muhurat 2026)
ब्रह्म मुहूर्त (सरगी का समय): सुबह 04 बजकर 58 बजे से सुबह 05 बजकर 46 मिनट तक। (Karwa Chauth 2026 Sargi Time)
शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05 बजकर 38 बजे से 06 बजकर 56 मिनट तक (कुल अवधि करीब 1 घंटे 18 मिनट)। (अन्य पंचांग के अनुसार पूजा का यह मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक भी मान्य है।)
करवाचौथ 2026 चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2026 Moonrise Time)
चंद्रोदय (चांद निकलने का) समय: रात लगभग 08 बजकर 17 मिनट (स्थान के अनुसार चांद निकलने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है)।
यह भी पढ़ें- सिर्फ सजने-संवरने के लिए नहीं! पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ा है 16 श्रृंगार, करवा चौथ पर क्यों है जरूरी?
यह भी पढ़ें- Karwa Mata Story: जिनकी होती है पूजा, आखिर कौन हैं वो 'करवा माता'? व्रत से पहले जरूर पढ़ें अनसुना रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
