Aaj ka Panchang 23 Jan 2025: आज बन रहे हैं कई दुर्लभ योग, पंचांग से जरूर जान लें शुभ मुहूर्त
गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन कई साधक व्रत भी करते हैं जिससे मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और साधक की सभी परेशानियां भी दूर होती हैं। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग (today tithi) और शुभ-अशुभ योग के बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, आज यानी गुरुवार, 23 जनवरी 2025 के दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज इस तिथि पर कई तरह के शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। तो चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang 2025) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।
आज का पंचांग (Panchang 23 January 2025)
माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि समाप्त - शाम 05 बजकर 45 मिनट पर
नक्षत्र - विशाखा
वार - गुरुवार
ऋतु - शिशिर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 56 मिनट पर
चंद्रोदय - मध्य रात्रि 02 बजकर 29 मिनट से
चन्द्रास्त - दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर
चन्द्र राशि - तुला
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 50 मिनट से 18 बजकर 17 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 24 जनवरी रात 01 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
अमृत काल - शाम 07 बजकर 24 मिनट से रात 09 बजकर 10 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 08 मिनट से 24 जनवरी सुबह 07 बजकर 24 मिनट तक
यह भी पढ़ें - Shattila Ekadashi की पूजा में करें इन मंत्रों का जप, जमकर बरसेगी प्रभु श्रीहरि की कृपा
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक
अडाल योग - सुबह 07 बजकर 13 मिटन से 24 जनवरी प्रातः 05 बजकर 08 मिनट तक
विडाल योग - सुबह 05 बजकर 08 मिनट से 24 जनवरी सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक
भद्रा - सुबह 06 बजकर 36 मिनट से 24 जनवरी सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक
विंछुड़ो - रात 10 बजकर 32 मिनट से 24 जनवरी सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक
दिशा शूल - दक्षिण
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
यह भी पढ़ें - Ganga Mantra: माघ महीने में रोजाना करें मां गंगा के नामों का जप, धुल जाएंगे सारे पाप
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।