22 नवंबर का पंचांग: रवि प्रदोष व्रत पर अश्विनी नक्षत्र-व्यतीपात योग का महासंयोग, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त
22 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रवि प्रदोष व्रत के साथ अश्विनी नक्षत्र और व्यतीपात योग का पावन संयोग बन रहा है। यह दिन भगवान शिव और सूर्यदेव की विशेष कृपा पाने तथा पितृ दोष से मुक्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।
-1795255967805_m.webp)
Aaj ka Panchang 22 November 2026: आज कौन-से बन रहे शुभ योग?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 22 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और व्यतीपात योग का पावन संयोग बन रहा है।
रविवार के दिन त्रयोदशी तिथि पड़ने के कारण इस दिन अत्यंत फलदायी रवि प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। आज का दिन भगवान शिव और सूर्यदेव की विशेष कृपा पाने के लिए शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त राहुकाल (Aaj ka Panchang 22 November 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
मास: कार्तिक
दिन: रविवार
संवत्: 2083
तिथि: शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी – अगले दिन तड़के 02 बजकर 36 मिनट (23 नवंबर) तक, फिर चतुर्दशी तिथि
योग: व्यतीपात – रात्रि 11 बजकर 29 मिनट तक, फिर वरीयान
करण: कौलव – दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक
करण: तैतिल – अगले दिन तड़के 02 बजकर 37 मिनट (23 नवंबर) तक, फिर गरज
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 49 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 25 मिनट
चंद्रोदय का समय: दोपहर 03 बजकर 30 बजे
चंद्रास्त का समय: अगले दिन तड़के 05 बजकर 07 मिनट (23 नवंबर)
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मेष राशि में स्थित हैं
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
अमृत काल: रात्रि 09 बजकर 33 मिनट से रात्रि 11 बजकर 02 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: सायं 04 बजकर 06 मिनट से सायं 05 बजकर 25 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से सायं 04 बजकर 06 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव अश्विनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
अश्विनी नक्षत्र: अगले दिन तड़के 04 बजकर 15 बजे (23 नवंबर) तक, फिर भरणी
नक्षत्र स्वामी: केतु
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: अश्विनी कुमार (देवताओं के चिकित्सक)
प्रतीक: घोड़े का सिर
सामान्य विशेषताएं: आकर्षक, सुंदर, आभूषण-प्रेमी, तेज बुद्धि, शांत, साहसी, बलवान, स्वस्थ, फुर्तीला, आत्मविश्वासी, खेल-प्रेमी, आक्रामक, क्रोधी।
रवि शुक्ल प्रदोष व्रत 2026
रवि शुक्ल प्रदोष व्रत: 22 नवंबर, रविवार, 2026
प्रदोष पूजा मुहूर्त: 22 नवंबर, शाम 05 बजकर 25 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक
अवधि: 02 घंटे 41 मिनट
दिन प्रदोष समय: शाम 05 बजकर 25 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 22 नवंबर, सुबह 04 बजकर 56 मिनट
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 23 नवंबर, तड़के 02 बजकर 36 मिनट
चंद्र मास की दोनों त्रयोदशी तिथियों यानी शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत का विधान होता है। प्रदोष व्रत का दिन तब तय किया जाता है, जब सूर्यास्त के बाद शुरू होने वाले प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि व्याप्त हो। सूर्यास्त के पश्चात त्रयोदशी तिथि और प्रदोष समय का यह पावन संगम भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
विशेष रूप से जब प्रदोष का दिन रविवार को पड़ता है, तो इसे रवि प्रदोष कहा जाता है। देखा जाए तो पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए रवि प्रदोष व्रत का महत्व बहुत अधिक माना गया है। भगवान शिव के भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ उपवास रखते हैं। रविवार का दिन सूर्यदेव से संबंधित है। इसलिए कुंडली में सूर्यदेव से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने वाले जातकों के लिए सूर्य प्रदोष व्रत करना बेहद उपयुक्त और लाभकारी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- 22 नवंबर को कार्तिक का आखिरी प्रदोष, शिव पूजा के लिए सिर्फ 2 घंटे 11 मिनट का समय; चूक गए तो अधूरा रहेगा फल
यह भी पढ़ें- धन लाभ और शत्रुओं के नाश का अचूक उपाय, गुरु प्रदोष पर सिर्फ 1 बार पढ़ें 'शिव तांडव स्तोत्र'
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।