आज का पंचांग 11 नवंबर 2026: इस समय करें भाई का तिलक, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
साल 2026 में भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जा रहा है, जिसमें तिलक के लिए दोपहर में विशेष ...और पढ़ें
-1794314761376_m.webp)
Aaj ka panchang 11 November 2026 bhai dooj tilak shubh muhurat rahukaal
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। साल 2026 में भैया दूज का त्योहार आज यानी 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन तिलक लगाने के लिए दोपहर में विशेष शुभ मुहूर्त बन रहा है। आइए जानते हैं भाई दूज का शुभ मुहूर्त, आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 11 November 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: शुक्ल पक्ष द्वितीया
मास: कार्तिक
दिन: बुधवार
संवत्: 2083
तिथि: शुक्ल पक्ष की द्वितीया – दोपहर 03 बजकर 53 बजे तक, फिर तृतीया तिथि
योग: अतिगण्ड – अगले दिन तड़के 03 बजकर 40 मिनट (12 नवंबर) तक, फिर सुकर्मा
करण: कौलव – दोपहर 03 बजकर 53 मिनट तक
करण: तैतिल – अगले दिन तड़के 04 बजकर 58 मिनट (12 नवंबर) तक, फिर गरज
सूर्य र चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 40 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 29 मिनट
चंद्रोदय का समय: प्रातः 08 बजकर 36 मिनट
चंद्रास्त का समय: सायं 06 बजकर 38 मिनट
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: तुला राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: अगले दिन तड़के 04 बजकर 32 मिनट से तड़के 06 बजकर 18 मिनट (12 नवंबर) तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 08 बजकर 01 मिनट से प्रातः 09 बजकर 23 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
अनुराधा नक्षत्र: दोपहर 11 बजकर 38 मिनट तक, फिर ज्येष्ठा
नक्षत्र स्वामी: शनिदेव
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: मित्र (तालमेल और मित्रता के देवता)
प्रतीक: कमल का फूल या सजा हुआ द्वार
सामान्य विशेषताएं: सुंदर बाल और पलकें, ईश्वर में आस्था, साहसी, बुद्धिमान, स्पष्टवादी, मेहनती, समाज में सम्मानित, आकर्षक व्यक्तित्व, थोड़े स्वार्थी, स्वतंत्र विचार और रिश्तों में गंभीर।
भैया दूज और यम द्वितीया 2026
भैया दूज दोपहर मुहूर्त: 11 नवंबर, दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
अवधि: 02 घंटे 10 मिनट
यम द्वितीया: 11 नवंबर, बुधवार, 2026
द्वितीया तिथि प्रारंभ: 10 नवंबर, दोपहर 02:00 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त: 11 नवंबर, दोपहर 03 बजकर 53 मिनट
भैया दूज के पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। वे ईश्वर से भाई की लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करती हैं। इस दिन बहनें सुबह जल्दी स्नान करके व्रत का संकल्प लेती हैं और अपने भाइयों को स्नेहपूर्वक घर पर आमंत्रित करती हैं।
पूजा की सुंदर थाल सजाकर भाई को तिलक लगाया जाता है। इसके साथ ही कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर आरती उतारी जाती है। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद बहनें अपने भाइयों को प्यार से मिठाई और स्वादिष्ट भोजन कराती हैं। बदले में भाई भी अपनी क्षमता के अनुसार बहन को वस्त्र, धन या सुंदर उपहार भेंट करते हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास को और मजबूत करने का सुंदर संकेत देता है।
यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026: भाई दूज की थाली में भूलकर भी न छोड़ें ये जरूरी चीजें, तभी पूरी होगी तिलक की रस्म
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।