Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 10 March 2025: आमलकी एकादशी पर बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग, एक क्लिक में पढ़िए पंचांग

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 08:04 AM (IST)

    आज यानी 10 मार्च यानी आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2025) के दिन कई शुभ और अशुभ बन रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि आमलकी एकादशी के दिन अन्न और धन का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 10 March 2025 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त। (Pic Credit-AI)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 10 मार्च को है। इस तिथि पर आमलकी एकादशी व्रत (Amalaki Ekadashi  2025 Vrat) किया जाता है। साथ ही श्रीहरि के संग आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत को करने से पापों से छुटकारा मिलता है। आमलकी एकादशी पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 10 March 2025)

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 36 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 26 मिनट पर

    चंद्रोदय - दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से

    चन्द्रास्त - 11 मार्च को सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर

    यह भी पढ़ें: Choti Holi 2025: कब मनाई जाएगी छोटी होली, जानिए इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    वार -  सोमवार

    ऋतु - वसंत

    शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

    ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 49 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - 11 मार्च को रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से देर रात 12 बजकर 55 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - शाम 06 बजकर 12 मिनट से दोपहर 07 बजकर 52 मिनट तक

    अमृत काल - दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से सुबह 12 बजकर 55 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 08 बजकर 05 मिनट से 09 बजकर 34 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 29 मिनट तक

    दिशा शूल - पूर्व

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

    यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2025: 09 या 10 मार्च, कब है आमलकी एकादशी? जानें सही डेट और पूजा टाइम

     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।