Aaj ka Panchang 07 November 2024: छठ पूजा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें सूर्यास्त का समय
आज यानी 07 नवंबर को छठ पूजा का महापर्व अधिक धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। आज कई शुभ योग ( Chhath Puja 2024 Shubh Yog) भी बन रहे हैं तो चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 07 नवंबर को है। इस तिथि पर छठ पूजा (Chhath Puja 2024) का पर्व मनाया जा रहा है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही छठी मैया और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 07 November 2024)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट पर
चंद्रोदय- सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर
चंद्रास्त- रात 10 बजकर 09 मिनट पर
वार - गुरुवार
ऋतु - शरद
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इस विधि से करें छठ पूजा का व्रत, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 53 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 26 मिनट से 02 बजकर 48 मिनट तक।
गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक।
दिशा शूल - दक्षिण
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।