Aaj ka Panchang 07 February 2025: गुप्त नवरात्र का आखिरी दिन आज, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार आज यानी शुक्रवार 07 फरवरी 2025 के दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर गुप्त नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा। साथ ही आज जैन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला रोहिणी व्रत भी किया जा रहा है। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त के विषय में।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के मुताबिक, माघ गुप्त नवरात्र के आखिरी दिन पर कई तरह के शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri 2025) में खासतौर से दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है, जो मां पार्वती का ही स्वरूप हैं। तो चलिए पंचांग से जानते हैं आज बन रहे शुभ-अशुभ योग के बारे में।
आज का पंचांग (Panchang 07 February 2025)
माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त - रात 09 बजकर 32 मिनट पर
नक्षत्र - रोहिणी
वार - शुक्रवार
ऋतु - शिशिर
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 08 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 06 मिनट पर
चंद्रोदय - रात 12 बजकर 59 मिनट से
चन्द्रास्त - प्रातः 03 बजकर 46 मिनट पर
चन्द्र राशि - वृषभ
(Picture Credit: Freepik)
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 01 मिनट से शाम 06 बजकर 27 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 08 फरवरी देर रात 01 बजकर 01 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 14 मिनट - दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक
रवि योग - पूरे दिन
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 16 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक
आडल योग - सुबह 07 बजकर 06 मिनट से शाम 06 बजकर 40 मिनट तक
विडाल योग - शाम 06 बजकर 40 मिनट से 08 फरवरी सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक
दिशा शूल - पश्चिम
यह भी पढ़ें - Friday Puja Rules: इस नियम से करें धन की देवी की पूजा, जीवन भर नहीं होगी किसी चीज की कमी
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
यह भी पढ़ें - Rohini Vrat 2025: दुख-दर्द से मुक्ति दिलाता है रोहिणी व्रत, जरूर जान लें इसके नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।