Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 06 November 2024: छठ पर्व का खरना आज, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 07:47 AM (IST)

    आज यानी बुधवार 06 नवंबर 2024 के दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। 05 नवंबर से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आज छठ पूजा (Chhath Puja Panchang) के दूसरे दिन का अनुष्ठान अर्थात खरना किया जाएगा। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और राहुकाल का समय।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 06 November 2024 छठ पर्व का खरना आज।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 06 November 2024 आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी है। छठ पर्व के दौरान किया जाने वाला खरना भी विशेष महत्व रखता है। इसी दिन शाम सलगभग 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला व्रत की शुरुआत भी हो जाती है। साथ ही आज लाभ पंचमी भी मनाई जाएगी। ऐसे में चलिए पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग (Panchang 06 November 2024)

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त - दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक

    नक्षत्र - मूल

    वार - बुधवार

    ऋतु - हेमंत

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 29 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 40 मिनट पर

    चंद्रोदय - सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर

    चन्द्रास्त - रात 08 बजकर 42 मिनट पर

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 52 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 07 नवंबर रात 12 बजकर 31 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त -  कोई नहीं

    रवि योग - सुबह 08 बजकर 56 मिनट से सुबह 11 बजे तक

    यह भी पढ़ें - Chhath Puja 2024 Bhog: छठ पूजा में छठी मैया को लगाएं इन चीजों का भोग, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 11 बजकर 56 मिनट तक

    गण्ड मूल - सुबह 06 बजकर 37 मिनट से सुबह 11 बजे तक

    दिशा शूल - उत्तर

    चन्द्र राशि - धनु

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

    अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन

    यह भी पढ़ें - Chhath Puja 2024: जानिए कौन हैं छठी मैया, इस तरह जुड़ा है भगवान शिव से नाता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।