Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 06 January 2025: आज है सोमवार, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें दैनिक पंचांग

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 08:25 AM (IST)

    आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 06 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 06 January 2025) और राहुकाल का समय जानते हैं।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 06 January 2025: आज का पंचांग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 06 January 2025: आज सोमवार का दिन है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (Monday Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 06 January 2025: आज का पंचांग -

    पंचांग के अनुसार, आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 06 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।

    ऋतु - शरद

    चन्द्र राशि - मीन

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 37 मिनट पर

    चन्द्रोदय - सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर

    चन्द्रास्त - देर रात 12 बजकर 21 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    अमृत काल - दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 04 बजकर 04 मिनट तक

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 37 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक।

    अशुभ समय

    राहु काल - सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 56 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक।

    दिशा शूल - पूर्व

    ताराबल

    अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

    चन्द्रबल

    वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन।

    शिव जी पूजन मंत्र

    1. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

    उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

    2. ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

    3. शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

    ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

    यह भी पढ़ें: जनवरी से लेकर दिसंबर तक, खरीदारी के लिए बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त, मिलेगा शुभ फल

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।